Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Faridabad Encounter: पुलिस के लिए गले की फांस बना बबलू एनकाउंटर, दर्ज हो सकता है पुलिस के खिलाफ मामला

    By Susheel BhatiaEdited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 01:18 AM (IST)

    Faridabad Encounter शनिवार आधी रात के बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में लूटपाट के आरोपित बबलू उर्फ बलविंदर उर्फ बलराम की गोली लगने का मामला पुलिस के गले की ...और पढ़ें

    ग्रामीणों के सामने झुका पुलिस प्रशासन, बबलू एनकाउंटर मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
    ग्रामीणों के सामने झुका पुलिस प्रशासन, बबलू एनकाउंटर मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

    फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। शनिवार आधी रात के बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में लूटपाट के आरोपित बबलू उर्फ बलविंदर उर्फ बलराम की गोली लगने का मामला पुलिस के गले की फांस बन गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के हस्तक्षेप के बाद थाना धौज पुलिस एनकाउंटर में शामिल क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है।

    सोमवार देर रात तक ग्रामीण थाने में डटे हुए थे। थाना पुलिस ने मृतक बबलू के स्वजन से शिकायत ले ली है और मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। ग्रामीण एफआईआर की कॉपी की मांग कर रहे थे, पर एसएचओ ने उन्हें कापी सुबह देने की बात कही। देर रात तक अधिकृत रूप से यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मुकदमा दर्ज हुआ है या नहीं।

    ग्रामीणों ने की पंचायत

    सोमवार सुबह इसी मांग को लेकर पाखल गांव के बारात घर में ग्रामीणों ने पंचायत की। पंचायत में सर्वसम्मति से 35 सदस्यीय कमेटी गठित हुई। कमेटी की ओर से पंचायत के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह ने फोन पर पुलिस आयुक्त राकेश आर्य से बात कर पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

    मंत्री से मिले ग्रामीण

    इसके बाद ग्रामीण देर शाम को केंद्रीय राज्य मंत्री से दिल्ली उनके आवास पर मिले। मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ कोई अन्याय नहीं होगा, जो सच्चाई होगी उसे अनुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने इस बाबत पुलिस आयुक्त से भी बात की। इधर मंत्री से बात करने के बाद ग्रामीण रात को धौज थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी। रात 11 बजे तक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी।

    खबरें और भी

    इससे पूर्व हुई पंचायत में विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक नगेंद्र भडाना, जिला परिषद सदस्य हरिंदर भडाना, आम आदमी पार्टी के नेता धर्मबीर भड़ाना सहित पाली, पाखल, मोहब्बताबाद, पावटा, मांगर गांव के सरपंचों ने अपनी-अपनी बात रख सहमति बनाई कि हत्या का मुकदमा दर्ज किए बिना शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।

    ये भी पढ़ें- पांच दुकानों से हजारों के नकदी और सामान चुरा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

    शनिवार आधी रात के बाद हुआ था एनकाउंटर

    यह बता दें कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम की शनिवार आधी रात के बाद पावटा गांव में लूटपाट के आरोपित बबलू और उसके साथ मौजूद अनूप उर्फ छलिया व अरविंद लाला के साथ मुठभेड़ हुई थी। आरोपितों की ओर से चली गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी थी और जवाबी कार्रवाई में चली गोली बबलू को लगी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

    ये भी पढ़ें- Faridabad News: लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या कर यमुना में फेंका था शव, आरोपी गिरफ्तार

    बाकी दोनों आरोपितों अनूप उर्फ छलिया तथा अरविंद लाला को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित बबलू के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, झपटमारी, अवैध हथियार व लड़ाई झगड़े के चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मामले में बबलू वांछित था। बबलू के स्वजन और ग्रामीणों का विरोध यह था कि पुलिस ने जानबूझ कर बबलू पर गोली चलाई और उसकी हत्या की, जबकि वो उसे जिंदा भी गिरफ्तार कर सकती थी।