Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फरीदाबाद में शराब पीने का वीडियो बनाने पर मारा था चाकू, तीन आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 11:40 PM (IST)

    फरीदाबाद में शराब पीने का वीडियो बनाने के विवाद में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। सूरदास कॉलोनी में शराब पीने से मना करने पर झगड़ा हुआ जिसके बाद शिकायतक ...और पढ़ें

    शराब पीने का वीडियो बनाने पर मारा था चाकू, तीन आरोपित गिरफ्तार
    शराब पीने का वीडियो बनाने पर मारा था चाकू, तीन आरोपित गिरफ्तार

    HighLights

    1. फरीदाबाद शराब पीने के वीडियो पर चाकूबाजी |
    2. तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल |
    3. वीडियो बनाने पर शिकायतकर्ता पर हमला |

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शराब पीने का वीडियो बनाने को लेकर चाकू मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में तिलपत के रहने वाले सागर, अमन और आबिद शामिल है।

    सूरदास कालोनी में रहने वाले अरविंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पोते के साथ छह जुलाई को लेकर खेल रहे थे। तभी एक आटो में पांच लड़के आए और बैठकर शराब पीने लगे। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक आया और उसने आरोपितों को शराब पीने से मना कर दिया। इसको लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया।

    युवक ने शिकायतकर्ता को वीडियो बनाने के लिए कहा

    युवक ने शिकायतकर्ता को वीडियो बनाने के लिए कहा। जब अरविंद ने वीडियो बनानी शुरू की तो आरोपित उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान एक ने शिकायतकर्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपितों ने बताया कि वह शराब पीने के लिए बैठे थे। इस दौरान एक युवक ने आकर उनके साथ झगड़ा किया। इसके बाद शिकायतकर्ता वीडियो बनाने लगा। इस दौरान उन्होंने अरविंद को चाकू मार दिया। तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में घर बनाने के बाद कर्ज में डूबा शख्स, नहीं चुका पाया तो डॉक्टर से मांगी रंगदारी; गिरफ्तार

    खबरें और भी