Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Faridabad Suicide: ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, घरेलू विवाद के कारण मौत को लगाया गले

    By Subhash DagarEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 12:33 AM (IST)

    Faridabad Suicide गांव टिकावली में अपने घर पर हरियाणा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक ( ASI ) अनिल कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

    अनिल कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
    अनिल कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

    HighLights

    1. गुरुग्राम में तैनात था ASI
    2. आत्महत्या करने का कारण घरेलू विवाद बताया गया है

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। Faridabad Suicide : गांव टिकावली में अपने घर पर हरियाणा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) अनिल कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का कारण घरेलू विवाद बताया गया है।

    ग्रेटर फरीदाबाद के गांव टिकावली के रहने वाले ब्रह्म सिंह के चार बेटे हैं। दो बेटा सुनील और अनिल हरियाणा पुलिस में थे। अनिल एएसआइ और सुनील हवलदार हैं। सुनील गुरुग्राम में एक जज की सुरक्षा में तैनात है। एक भाई की पिछले वर्ष मौत हो चुकी है। एक भाई गुरुग्राम में किसी निजी संस्थान नौकरी करता है।

    स्वजन ले गए अस्पताल

    अनिल कुमार शनिवार को अपने घर था। उसने दोपहर बाद तीन बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली लगने से घायल होने पर स्वजन ने उन्हें एकार्ड अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने

    यह भी पढ़ें- Delhi: गजेंद्र शेखावत मानहानि केस में आया नया मोड़, अशोक गहलोत के खिलाफ आदेश पारित करने से अदालत ने न्यायाधीश को रोका

    के बाद थाना भुपानी प्रभारी महेंद्र पाठक मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर फारेंसिक लैब की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    रिपोर्ट इनपुट- सुभाष डागर

    खबरें और भी