Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस 200 मीटर का पेंच और... फिर फर्राटा भरेंगे वाहन! फरीदाबाद में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण लगभग पूरा

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 04:52 PM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का 200 मीटर भूमि अधिग्रहण मामला सोतई गांव में अटका हुआ है। ...और पढ़ें

    सोतई गांव में 200 मीटर भूमि अधिग्रहण का मामला अटका। इमेज एआई

    सोतई गांव में 200 मीटर भूमि अधिग्रहण का मामला अटका। इमेज एआई

    HighLights

    1. सोतई गांव में 200 मीटर भूमि अधिग्रहण का मामला अटका।

    2. पट्टीशामलात जमीन पर किसान और नगर निगम का विवाद।

    3. एक्सप्रेसवे निर्माण में देरी से एयरपोर्ट का लाभ प्रभावित।

    सुभाष डागर, बल्लभगढ़। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को समय पर बनाने के लिए प्रशासन ने सोतई गांव में भूमि अधिग्रहण का काफी हद तक मामला सुलझा लिया है। अब मात्र 200 मीटर का टुकड़ा बचा है जिस पर कब्जा लेना शेष है। इसका मामला भी जल्दी ही सुलझने की उम्मीद है।

    इसके निबटने के साथ ही निर्माण कार्य तेज गति से शुरू हो जाएगा। सोतई गांव फिलहाल नगर निगम में शामिल हो गया है। यहां पर कुछ जमीन पट्टीशामलात है। इस जमीन पर गांव के काफी किसान अपना कब्जा बता रहे हैं। नगर निगम ने इन किसानों की भूमि को अपना बता दिया। नगर निगम भूमि का मुआवजा लेना चाहता था।

    किसानों ने मुआवजे को लेकर कोर्ट में मामला दायर कर दिया। जिला भूमि अर्जन अधिकारी ने भी मुआवजा कोर्ट में जमा करा दिया। एनएचएआइ कई बार इस भूमि पर कब्जा लेने के लिए पुलिस और प्रशासन की मदद से गया, लेकिन किसानों ने कब्जा नहीं दिया।

    जब तक इस भूमि का विवाद नहीं सुलझता है तब तक परियोजना पूरी नहीं हो सकती। जबकि एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा चुका है और यहां से हवाई जहाजों ने उड़ान शुरू कर दी हैं। जब तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है, तब तक इस एयरपोर्ट का फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, नूंह के लोगों को लाभ नहीं मिल पाएगा।

    खबरें और भी

    प्रशासन ने इस विवाद को सुलझाने के लिए काफी किसानों से पट्टीशामलात भूमि पर कब्जा लेने के लिए लिख कर ले लिया है और एनएचएआइ को इस भूमि पर कब्जा भी दिया जा चुका है।

    ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 3600 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सेक्टर-65 साहूपुरा से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 32 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बना रहा है। नौ किलोमीटर यूपी की सीमा में और 23 किलोमीटर हरियाणा की सीमा में बनाया जा रहा है। इसका निर्माण इंफ्राटेक कंपनी कर रही और 20 गांवों की भूमि पर बनाया जाएगा।

    निर्माण कार्य का केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी दौरा कर चुके हैं। अप्रैल-2027 तक इसे बनाकर तैयार करना है।

    पट्टीशामलात करीब तीन एकड़ भूमि ऐसी है, जिस पर अभी तक प्रशासन और एनएचएआइ को कब्जा नहीं दिया है। किसानों ने कब्जा लेने के लिए प्रशासन को कुछ भी लिख कर नहीं दिया है। इस मामले में 31 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। कोर्ट ही किसानों का मुआवजा निर्धारित करेगा। जिन किसानों को मुआवजा मिल गया है, उन्होंने कब्जा लेने के लिए लिख कर दे दिया है।
    -दिनेश सिंह, पूर्व सरपंच सोतई

    हमने सोतई गांव में ज्यादातर किसानों से भूमि का कब्जा लेने के लिए लिख कर ले लिया है। कोर्ट के फैसले के अनुसार इन किसानों को मुआवजा मिल जाएगा। अब मौके पर मात्र 200 मीटर भूमि ऐसी बची है, जिसके बारे में किसानों ने कब्जा लेने के लिए लिख कर नहीं दिया है। जल्दी ही यह किसान भी अपनी भूमि पर कब्जा लेने के लिए भी लिख कर दे देंगे।
    -मयंक भारद्वाज, एसडीएम बल्लभगढ़

    यह भी पढ़ें: गुरुग्राम: जलभराव पर नगर निगम का सख्त एक्शन, जेई सस्पेंड और ठेकेदार एजेंसी को नोटिस