Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में चलती कार में महिला से गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल वैन भी बरामद

    Updated: Wed, 31 Dec 2025 01:28 PM (GMT+05:30)

    फरीदाबाद में चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देन ...और पढ़ें

    HighLights

    1. फरीदाबाद में गैंगरेप के दो आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार।

    2. वारदात में इस्तेमाल वैन भी पुलिस ने बरामद की।

    3. आरोपियों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला से दुष्कर्म किया।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में गुड़गांव रोड पर महिला से गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक मथुरा और दूसरा झांसी का रहने वाला है। दोनों आरोपी अभी फरीदाबाद में ही रह रहे थे।

    सोमवार सुबह कोतवाली थाना एरिया में एक महिला से दो युवकों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने वैन में बैठाया। महिला को मेट्रो चौक से कल्याणपुरी चौक अपने घर जाना था। 

    आरोपियों ने महिला को कल्याणपुरी चौक पर छोड़ने के बजाय उसको गुरुग्राम रोड पर ले गए, वहां पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को एसजीएम नगर में होटल के सामने फेंककर फरार हो गए।

    यह भी पढ़ें- चलती कार में चीखती रही महिला, नोचते रहे दरिंदे; रात में तीन बजे आया कॉल... आपबीती सुन दहल उठा बहन का दिल

    वहीं, महिला की महिला की बहन की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वैन भी बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।