Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऊंचा गांव से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक महज 10 मिनट में पहुंचेंगे, नोएडा एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी आसान

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 04:16 PM (IST)

    ऊंचा गांव से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साहूपुरा जाट चौक तक 4.39 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंटेड सड़क बनेगी। यह सड़क जलभराव की समस्या का स्थायी समाधा ...और पढ़ें

    ऊंचा गांव से साहूपुरा जाट चौक जाने वाली सड़क की जर्जर हालत। जागरण

    ऊंचा गांव से साहूपुरा जाट चौक जाने वाली सड़क की जर्जर हालत। जागरण

    HighLights

    1. ऊंचा गांव से जाट चौक तक 4.39 करोड़ की सीमेंटेड सड़क

    2. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, नोएडा एयरपोर्ट तक सुगम पहुंच

    3. जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, आवागमन आसान

    सुभाष डागर,  बल्लभगढ़। ऊंचा गांव, उसकी भूमि बसे सेक्टरों तथा आदर्श नगर क्षेत्र में में रहने वाले हजारों लोग लोग सीमेंटेड रोड से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जाट चौक पर 10 मिनट में आसानी से पहुंच सकेंगे। यहां से एक किलोमीटर की दूरी पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा हैं। एयरपोर्ट पर भी जाना सुगम होगा।

    पीडब्ल्यूडी ने ऊंचा गांव से लेकर साहूपुरा जाट चौक तक 4.39 करोड़ रुपये की लागत से सड़क को सीमेंटेड बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। ऊंचा गांव से लेकर साहूपुरा जाट चौक तक यह सड़क अब तक तारकोल और कंक्रीट की बनी हुई थी।

    जो जलभराव होने से जल्दी ही टूट जाती और गड्ढे बन जाते। इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क को सीमेंटेड बनाने के लिए एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास भिजवाया था। इस योजना को अब सरकार ने मंजूरी दे दी है और बजट भी मंजूर किया जा चुका है।

    सड़क के बनने से इन क्षेत्रों के लोगों का आवागमन होगा सुगम

    सड़क सीमेंटेड बनने से ऊंचा गांव, सेक्टर-61,62,63,64,65, आदर्श नगर में रहने वाले लोगों का आवागमन सुगम होगा। वहीं रोड से आने-जाने वाले साहूपुरा, मलेरना, सुनपेड़, शाहपुर कलां, सोतई, सागरपुर, डीग, असावटी, पीएम डीग, मांदकौल, फतेहपुर बिल्लौच, लढौली, ककड़ीपुर, नाई नंगला, बढ़राम, सदरपुर, गोपीखेड़ा, घाघौट, अटेरना, जवां, पन्हैड़ा कलां गांव के ग्रामीणों का सफर सुहाना होगा।

    खबरें और भी

    ऊंचा गांव से साहूपुरा जाने वाली सड़क की पिछले एक दशक से जर्जर हालत बनी हुई है। वर्षा के मौसम में जलभराव होने से वाहनों को लेकर निकलना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या की तरफ बहुत दिन बाद पीडब्ल्यूडी ने ध्यान दिया है। सड़क को बनाने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं।

    खेमचंद कालीरमन

    ऊंचा गांव से साहूपुरा जाने वाली सड़क को सीमेंटेड बनाने की योजना को सरकार से अब मंजूरी मिल चुकी है। जल्दी ही सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा ने मंजूर कराई है।

    प्रकाशलाल, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी

    ऊंचा गांव से साहूपुरा तक जाने वाले लोगों को वर्षा के मौसम में अब रोड पर जलभराव का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। सड़क के दोनों तरफ वर्षा के पानी निकासी के लिए दोनों तरफ नाले बनाए जाएंगे।

    यह ऊंचा गांव की गोशाला से लेकर जाट चौक तक बनाए जाएंगे। सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसव तथा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर आना-जाना आसान होगा। ऊंचा गांव से चल कर 10 मिनट में किसी भी एक्सप्रेसवे पर पहुंच जाएंगे।

    मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक बल्लभगढ़

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में पानी वितरण का नया प्लान, निगम आयुक्त ने गर्मियों के लिए दिए सख्त निर्देश