फतेहाबाद में समाचार पत्र के स्टिकर वाली कार से 13 किलो अफीम बरामद, महिला सहित दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
फतेहाबाद में सीआईए रतिया पुलिस ने NH-9 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद कर महिला सहित दो अंतरराज्यीय तस्करों, ईश्वर लाल और स ...और पढ़ें
-1782898361836_m.webp)
फतेहाबाद में समाचार पत्र के स्टिकर लगी कार से 13 किलो अफीम बरामद किया गया है। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
फतेहाबाद में 13 किलो 60 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस से बचने को 'सुदर्शन टूडे' स्टिकर वाली कार का उपयोग
अंतरराज्यीय तस्कर मध्य प्रदेश से हरियाणा-पंजाब में नशीली खेप लाते थे
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। सीआईए रतिया पुलिस ने एनएच-9 स्थित धांगड़ पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद कर महिला सहित दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आरोपितों की पहचान मध्यप्रदेश के नीमच जिला निवासी ईश्वर लाल व बैजलपुर निवासी सोना प्रजापति के रूप में हुई है। आरोपित मध्यप्रदेश से नशे की यह बड़ी खेप लेकर हरियाणा और पंजाब में सप्लाई करने पहुंचे थे।
पुलिस जांच और नाकों से बचने के लिए आरोपितों ने अपनी दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार पर 'सुदर्शन टूडे' समाचार पत्र के स्टिकर लगा रखे थे। इसके साथ ही मुख्य आरोपित के पास से चार आईकार्ड भी बरामद हुए हैं, जिन्हें दिखाकर वह पुलिस को चकमा देता था।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने नशीला पदार्थ व कार कब्जे में ले ली है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपित ईश्वर लाल के खिलाफ पहले भी पंजाब के बठिंडा में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।