यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fatehabad Crime News: कोर्ट परिसर में चाकू लेकर घूम रहा था युवक, जब पुलिस ने शक के आधार पकड़ा; फिर जो हुआ...
फतेहाबाद जिले (Fatehabad News) के कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति की जब जांच की गई तो उसके थैले में चाकू मिला। वह चाकू लेकर कोर्ट के अंदर घूमता पाया गया। ...और पढ़ें

HighLights
- थैले की जांच में उसके अंदर मिला एक चाकू।
- पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा।
- पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला किया दर्ज।
जगरण संवाददाता, फतेहाबाद। (Haryana Crime Hindi News) कोर्ट परिसर में एक युवक थैले में चाकू लेकर घूमता हुआ मिला। वहां पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थैले की तलाशी ली तो उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला किया दर्ज
पुलिस (Haryana Police) पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान रतिया शहर निवासी अवतार सिंह उर्फ काली बताया। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर में एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता हुआ मिला। उसके पास एक थैला भी था।
थैले की जांच में उसके अंदर मिला एक चाकू
इस दौरान परिसर में तैनात महिला पुलिस कर्मचारी ने संबंधित थाना में शिकायत दी। वहीं कुछ पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान वहां पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जब युवक से पूछताछ की तो संदिग्ध लगा। जब उसके थैले की जांच की तो उसके अंदर एक चाकू बरामद हुआ।
कोर्ट परिसर में किसी तरह के हथियार ले जाना मना
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान अवतार सिंह उर्फ काली बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता करेगी कि चाकू लेकर किसी लिए आया था। कोर्ट परिसर में किसी तरह के हथियार ले जाना मना है।