यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: कुरुक्षेत्र में दो गुटों के बीच लड़ाई में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस के पहुंचने पर बरसाए ईंट-पत्थर; फिर...
कुरुक्षेत्र जिले ( Kurukshetra News) के गांधीनगर इलाके में दो गुटों के बीच विवाद हुआ। यह विवाद इस कदर बढ़ा कि यह लड़ाई का रूप ले लिया। जिसमें एक व्यक् ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ हत्या का केस किया दर्ज।
- चाकू और तलवारों से भी बोला हमला।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। (Haryana Crime Hindi News) कृष्णा गेट थाना पुलिस के अंतर्गत कीर्ति नगर में देर रात दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कीर्ति नगर निवासी 40 वर्षीय सोमनाथ एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। मारपीट के दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे में ईंट पत्थर बरसाए।
जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस की डायल 112 गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं एक पुलिस कर्मचारी को भी चोटें आई हैं। रविवार को पोस्टमार्टम रूम के बाहर भी स्वजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए और उन्होंने कुरुक्षेत्र-पिहोवा रोड को जाम कर दिया। करीब एक घंटे जाम लगा कर रखा।

पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ हत्या का केस किया दर्ज
पुलिस (Kurukshetra police) के आश्वासन के बाद जाम खुला। पुलिस ने मामले में 13 लोगों के खिलाफ हत्या, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। कीर्ति नगर व गांधी नगर में नशे व शराब को लेकर अकसर मारपीट की वारदातें होती है, इस मामले को भी उसी से जोड़ कर देखा जा रहा है। कीर्ति नगर में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: Yamunanagar Crime News: कार की टक्कर से मां के साथ पैदल जा रहे नौ वर्षीय बच्चे की मौत, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
पुरानी रंजिश का बताया जा रहा मामला
कीर्ति नगर निवासी अमित ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कीर्ति नगर के ही सन्नी व अन्य के साथ पुरानी रंजिश है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने ताऊ के घर जा रहा था। सन्नी, छोटा, अजय, विक्रांत, नवनीत, जोगिंद्र, शारदा पत्नी बलराज व तीन चार लड़के किर्ति नगर में राजेंद्र की चक्की के नजदीक पास बैठे थे।
खबरें और भी
चाकू और तलवारों से भी बोला हमला
उन्होंने आवाज मार कर उसे बुलाया। उन लड़कों ने उस पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। आरोपितों ने उसकी आंख पर राड व तलवार से हमला किया। उसके शोर मचाने पर उसके पिता सोमनाथ उसे छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उसके पिता को भी चोटें मारी।
उन्हें छुड़ाने के लिए उसकी मौसी के लड़के आकाश व रामपाल पर भी चाकू व तलवारों से हमला बोल दिया। जिससे उन को भी पूरे शरीर चोटें आई है। उनके पड़ोसियों ने उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस (Haryana Police) ने शिकायत के आधार पर सन्नी, छोटा, अजय, विक्रांत, नवनीत, अजय, जोगिंद्र, शरदा व चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।