Deh Vyapar: फतेहाबाद के होटल देह व्यापार का भंडाफोड़, कमरे में ग्राहक के साथ मिली महिला; मालिक करता था डील
टोहाना पुलिस ने भूना रोड स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर संचालक को गिरफ्तार किया है। संचालक ग्राहकों को महिलाएं उपलब्ध कराकर कमाई ...और पढ़ें

फतेहाबाद: टोहाना के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
टोहाना पुलिस ने होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया
होटल संचालक ग्राहकों को महिलाएं उपलब्ध कराकर आधा हिस्सा लेता था
संचालक राजीव पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
संवाद सहयोगी, टोहाना। शहर पुलिस ने भूना रोड स्थित एक होटल में चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि होटल संचालक ग्राहकों के लिए महिला उपलब्ध कराता था और कमाई में आधा हिस्सा खुद रखता था। मामले में आरोपित के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना शहर टोहाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भूना रोड स्थित पुरानी पुन्नी फैक्ट्री के समीप संचालित होटल पेरिस में अनैतिक गतिविधियां कराई जा रही हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में छापामारी की। तलाशी के दौरान एक महिला और एक युवक होटल के कमरे में मिले।पूछताछ में सामने आया कि होटल संचालक जींद के गांव कालवान निवासी राजीव कथित रूप से महिला को ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाता था। इसके बदले मिलने वाली राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा वह स्वयं रखता था। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 एवं 5 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में अन्य कोई व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।