Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने चलाया ट्रैक्टर, धान की रोपाई कर किसानों का बढ़ाया उत्साह

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 03:15 PM (GMT+05:30)

    भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने फतेहाबाद के भूथन गांव में किसानों के साथ खेतों में समय बिताया, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान की रोपाई की और पौध लगाई। उन्ह ...और पढ़ें

    फतेहाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने चलाया ट्रैक्टर (File Photo)

    फतेहाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने चलाया ट्रैक्टर (File Photo)

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने वीरवार को गांव भूथन पहुंचकर किसानों के साथ खेतों में समय बिताया और कृषि कार्यों से जुड़कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने युवा कार्यकर्ता संदीप ताखर के खेत में स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान की रोपाई के लिए कद्दू किया और मजदूरों के साथ मिलकर धान की पौध रोपी।

    उनके साथ भाजपा जिला प्रवक्ता कंवल चौधरी भी मौजूद रहे। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि देश की समृद्धि का आधार किसान हैं, जो दिन-रात मेहनत कर अन्न भंडार भरते हैं। केंद्र और हरियाणा सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

    सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि यंत्रीकरण और विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से खेती को लाभकारी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर और ग्रामीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। खेत में मौजूद ग्रामीणों और कृषि श्रमिकों ने उनके इस सहज व्यवहार और किसान हितैषी सोच की सराहना की।