Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहाबाद के रतिया में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, पंजाब की महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:27 PM (IST)

    पुलिस ने रतिया क्षेत्र में एक पंजाब निवासी महिला को 5.90 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    पुलिस वाहन देखकर जेब से पालीथिन फेंकी (प्रतीकात्मक फोटो)

    पुलिस वाहन देखकर जेब से पालीथिन फेंकी (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. रतिया में पंजाब की महिला नशा तस्कर गिरफ्तार।

    2. पुलिस ने 5.90 ग्राम हेरोइन व स्कूटी जब्त की।

    3. पुलिस वाहन देख महिला ने पालीथिन फेंकी थी।

    संवाद सूत्र, रतिया। रतिया क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब की एक महिला को 5.90 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बरामद हेरोइन को जब्त करने के साथ उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी भी कब्जे में ले ली है।

    पुलिस चौकी ब्राह्मणवाला प्रभारी एएसआइ दलबीर सिंह अपनी टीम के साथ ब्राह्मणवाला-रियोद कलां रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अनाज मंडी के पास एक कमरे के बाहर खड़ी महिला पुलिस वाहन को देखकर घबरा गई और काले रंग की पालीथिन निकालकर जमीन पर फेंक दी। पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मी की सहायता से उसे तुरंत काबू कर लिया।

    पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान पंजाब के मानसा जिले के गांव रियोद कलां निवासी पलविंद्र कौर उर्फ गगन के रूप में बताई। रतिया सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।