यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fatehabad News: बनगांव के जीण माता मंदिर में चोरी, पांच चांदी के छत्र और नगदी लेकर फरार हुआ चोर
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में स्थित प्रसिद्ध बनगांव के जीण माता मंदिर में एक चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक चोर ने माता के मंदिर से पांच चांदी के ...और पढ़ें

HighLights
- जीण माता मंदिर से पांच चांदी के छत्र और नगदी लेकर फरार हुआ चोर
- मंदिर के पुजारी ने दर्ज कराई शिकायत
- चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, पुलिस कर रही जांच
फतेहाबाद, जागरण संवाददाता: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में स्थित प्रसिद्ध बनगांव के जीण माता मंदिर से पांच चांदी के छत्र और 400 रुपये चोरी हो गए। शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मंदिर के पुजारी ने की शिकायत
मंदिर के पुजारी ने चोरी को लेकर पुलिस में शिकायत की है। पुलिस को दी शिकायत में पुजारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ढिंगसरा से बनगांव रोड़ पर स्थित जीण माता मंदिर से अज्ञात चोर ने पांच चांदी के छत्र व 400 रुपये की नकदी चोरी कर ली।
यह भी पढ़ें- सोनीपत: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, पूर्व सरपंच की हत्या का है आरोपी
सीसीटीवी में कैद हो गई घटना
चोरी की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। दो दिन तक उन्होंने अपने स्तर पर चोर की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर चोर को पकड़ने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

