विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनीपत: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, पूर्व सरपंच की हत्या का है आरोपी

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sat, 16 Sep 2023 01:12 PM (IST)

सोनीपत के गांव नाहरी के पूर्व सरपंच सुनील हत्याकांड के मुख्य आरोपित कर्ण को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ ...और पढ़ें

सोनीपत: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली।
सोनीपत: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली।

HighLights

  1. पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली
  2. सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया पूर्व सरपंच कि हत्या का आरोपी

सोनीपत, जागरण संवाददातात। सोनीपत के गांव नाहरी के पूर्व सरपंच सुनील हत्याकांड के मुख्य आरोपित कर्ण को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। फिरोजपुर बांगर के पास हुई मुठभेड़ में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश कर्ण के पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने उसे इलाज के लिए खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आरोपित को खानपुर रेफर कर दिया। सरपंच की हत्या के बाद आरोपित के परिवार को भी खतरा सता रहा था। जिसके चलते परिवार को सुरक्षा के लिए गनमैन दिए गए थे। आरोपित से मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी।

क्राइम एसीपी राहुल देव ने बताया कि एंटी गैंगस्टर यूनिट शनिवार तडके जटोला नहर पुल पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि गांव नाहरी के कर्ण फिरोजपुर मार्ग से जटौला होते हुए गांव नाहरी जाएगा। कर्ण गांव नाहरी के पूर्व सरपंच की हत्या में आरोपित है। उस पर साथियों संग मिलकर 5 सितंबर की रात को पूर्व सरपंच की हत्या का मुकदमा दर्ज है।

उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है। जिस पर पुलिस ने जटोला-फिरोजपुर जाने वाली सड़क पर पुल के पास नाका लगा दिया। इसी बीच बाइक सवार युवक नाका पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।

पुलिस टीम को देखकर आरोपित तुरंत बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकडऩे की कोशिश की तो आरोपित ने बाइक को गिरा दिया और तमंचा निकालकर पुलिस पर गोली चला दी। जिसमें पुलिस टीम मुश्किल से बच सकी।

यह भी पढ़ें:सोनीपत में दिनदहाड़े दो रिटायर्ड फौजियों की हत्या, दादा-पोते पर हमलावरों ने बरसाई करीब 35 राउंड गोलियां

सरेंडर करने को कहा था गोली चला दी

पुलिस ने हवाई फायर कर आरोपित को सरेंडर करने को कहा तो उसने फिर से मुड़कर पुलिस पर तमंचा तानकार गोली चलाने का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर ने अपने और साथियों के बचाव में आरोपित के पैर की तरफ फायर कर दिया। जिससे उसके पैर में गोली लग गई।

उसके घायल होने पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान गांव नाहरी निवासी कर्ण के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित से तमंचा, एक कारतूस व एक खोल बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। खरखौदा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसीपी, क्राइम राहुल देव ने बताया- फिलहाल आरोपित का इलाज कराया जा रहा है। उसे खानपुर पीजीआइ में भर्ती कराया जा रहा है। इसके बाद आरोपित से हत्याकांड को लेकर पूछताछ की जाएगी। उसके बाकि साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सोनीपत में कंपनियों ने अपने प्लांट में मिलाई 30 मीटर ग्रीनबेल्ट, HSIIDC अधिकारियों ने मूंदी आंखें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।