हरियाणा के फतेहाबाद में खेत में ट्रैक्टर हादसे में गंवाया अंगूठा, अब किसान को मिली 37500 रुपये की आर्थिक सहायता
किसान सुखविंद्र सिंह को खेत में ट्रैक्टर हादसे में अंगूठा गंवाने के बाद मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहार मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत 37,500 रुपये की ...और पढ़ें

किसान को मिली 37500 रुपये की आर्थिक सहायता (File Photo)
HighLights
किसान सुखविंद्र सिंह को ट्रैक्टर हादसे में अंगूठा गंवाने पर मिली सहायता।
मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहार मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत आर्थिक मदद।
धारसूल मार्केट कमेटी ने जांच के बाद 37,500 रुपये की सहायता स्वीकृत की।
खेत में हादसे में अंगूठा गंवाने वाले किसान को मिली साढ़े 37 हजार रुपए की आर्थिक सहायता
जरूर लगाएं......
संवाद सूत्र, जागरण, कुलां: धारसूल मार्केट कमेटी के चेयरमैन राममेहर धारसूल ने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहार मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत गांव धारसूल कलां निवासी सुखविंद्र सिंह को 37,500 रुपए का चेक सौंपा। सुखविंद्र ने 15 मई को योजना के तहत आवेदन किया था, जिसमें बताया गया कि 23 अप्रैल को खेत में ट्रैक्टर से ट्राली जोड़ते समय उनका बायां अंगूठा हुक में फंसकर कट गया था। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज, चिकित्सा प्रमाण पत्र और शपथ पत्र भी प्रस्तुत किए गए। मार्केट कमेटी ने मामले की जांच कर ग्रामीणों के लिखित बयान और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद दुर्घटना को योजना के दायरे में सही पाया। जांच पूरी होने के बाद किसान को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। राममेहर ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।