Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बूंदाबांदी और छाए रहेंगे बादल; सुबह और शाम बढ़ेगी ठंड

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 08:01 AM (IST)

    Haryana Weather Today प्रदेश में फिर से अब मौसम का मिजाज बदल जाएगा। सुबह व शाम को ठंड भी शुरू हो गई है। 21 अक्टूबर की रात से एक बार फिर मौसम में बदला ...और पढ़ें

    Haryana Weather Today: हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी और छाए रहेंगे बादल
    Haryana Weather Today: हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी और छाए रहेंगे बादल

    HighLights

    1. हरियाणा के मौसम में फिर बदलाव होगा।
    2. प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी होगी और बादल छाए रहेंगे।
    3. मौसम में बदलाव होने के साथ मौसम में और ठंडक बढ़ जाएगी।

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। Haryana Weather Today: हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत सहित राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश (Rain in Haryana) दर्ज की गई है।

    इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। वहीं, अब फिर से मौसम पुन: शुष्क रहने वाला है। प्रदेश में फिर से अब मौसम का मिजाज बदल जाएगा। सुबह व शाम को ठंड भी शुरू हो गई है।

    अब जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो 21 अक्टूबर की रात से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यह बदलाव 23 अक्टूबर तक रहेगा। ऐसे में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने के आसार है। साप्ताहिक स्तर पर राज्य में कुल औसत वर्षा स्तर सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

    हाल में आए पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत के मैदानी भागों में कई जगह हल्की से मध्यम श्रेणी की वर्षा हुई। वहीं, कुछ जगह अधिक बारिश भी रिकॉर्ड की गई। जबकि कुछ जगह वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

    लोगों ने निकालने शुरू किए गर्म कपड़े

    मौसम में बदलाव होने के साथ मौसम में और ठंडक बढ़ जाएगी। दिन और रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में लोगों ने अपने घरों से गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।

    खबरें और भी

    एक सप्ताह पहले जिस घर में एसी चल रहा था वहां अब पंखा भी धीमी गति से चल रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    आने वाले दिनों में और गिरेगा तापमान

    अक्टूबर महीने में यह सबसे कम तापमान है। पहले जब बरसात आई थी तो तापमान में गिरावट देखी गई थी। लेकिन अब लगातार तापमान में गिरावट आ गई है।

    शाम के समय तो दोपहिया वाहनों पर गर्म कपड़े पहने पड़ रहे है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में और गिरावट आ सकती है।

    यह भी पढ़ें- Weather News: धीरे-धीरे मौसम बदल रहा तेवर, लोगों की तबियत पर पड़ रहा असर, अगले कुछ दिन बरसात के आसार

    अब जानें मानसून सीजन में कितनी हुई है बरसात

    मानसून सीजन में होती है बरसात : 260.06 इस बार हुई बरसात : 151.05 सामान्य से कम हुई बरसात : 42 प्रतिशत नोट: यह बरसात एमएम में है। तापमान में गिरावट भी आई है। किसान मौसम को देखकर सरसों की बिजाई करें ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न हो।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: सुबह और शाम को कुहाके की ठंड का अहसास, अब शुष्क रहेगा मौसम; तीन बाद हल्की बारिश की संभावना