Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: सुबह और शाम को कुहाके की ठंड का अहसास, अब शुष्क रहेगा मौसम; तीन बाद हल्की बारिश की संभावना

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 07:48 AM (IST)

    Haryana Weather Update पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत सहित राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं अब मौसम पुन शुष्क एवं परिवर् ...और पढ़ें

    हरियाणा में अब शुष्क रहेगा मौसम (फाइल फोटो)
    हरियाणा में अब शुष्क रहेगा मौसम (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हरियाणा में अब मौसम शुष्क रहेगा।
    2. 22 व 23 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है।
    3. तापमान में गिरावट होगी।

    जागरण संवाददाता, करनाल। Haryana Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत सहित राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। वहीं, अब मौसम पुन: शुष्क एवं परिवर्तनशील बना रहने की संभावना है। उत्तर भारत में अगला पश्चिमी विक्षोभ 22 व 23 अक्टूबर को आ सकता है, जिससे हरियाणा सहित आसपास के राज्यों के सीमित क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।

    बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

    साप्ताहिक स्तर पर राज्य में कुल औसत वर्षा स्तर सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। हाल में आए पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत के मैदानी भागों में कई जगह हल्की से मध्यम श्रेणी की वर्षा हुई। वहीं, कुछ जगह अधिक बारिश भी रिकॉर्ड की गई। जबकि कुछ जगह वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

    ठंडा हुआ मौसम

    वहीं, अब वर्षा के इस दौर के बाद हालिया पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। इसके चलते हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में मौसम अब कुल मिलाकर साफ और अपेक्षाकृत ठंडा हो चुका है।

    दिन और रात के तापमान में होगी गिरावट

    वहीं, हालिया वर्षा के कारण अब आने वाले दिनों में दिन व रात दोनों समय न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी। इस बीच मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवा में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी पर औसत से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। जबकि नया विक्षोभ 22 अक्टूबर को आने की संभावना है। इस बीच बुधवार को राज्य में सर्वाधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान भिवानी और पानीपत के ऊझा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राज्य में न्यूनतम 14.7 डिग्री सेल्सियस तापमान पंचकूला का रहा।

    अब कैसा रहेगा मौसम

    राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम लगभग साफ और दिन में आंशिक बादलों वाला बना रहेगा। वर्षा की कोई संभावना नहीं है। दिन में कही-कहीं हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन वर्षा की फिलहाल संभावना नहीं है। सुबह के समय कुछ जगह हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। 22 अक्टूबर तक मौसम इसी प्रकार बना रहने के आसार हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Weather News: धीरे-धीरे मौसम बदल रहा तेवर, लोगों की तबियत पर पड़ रहा असर, अगले कुछ दिन बरसात के आसार

    11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान

    राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं, उत्तर भारत में अब अगला पश्चिमी विक्षोभ 22 व 23 अक्टूबर को आ सकता है, जिससे हरियाणा सहित आसपास के राज्यों के सीमित क्षेत्रों में हल्की वर्षा की उम्मीद है। शेष उत्तर भारत में इस सिस्टम से वर्षा नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें-  Haryana Weather Today: झमाझम बारिश से ठंड ने दी दस्तक, तापमान में हुई गिरावट; तीन दिन बाद फिर बरसेंगे बदरा