Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रतिया सड़क हादसा: विदेश से बच्चों के आने तक रुका अंतिम संस्कार, पिकअप ड्राइवर पर केस दर्ज

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 03:15 PM (IST)

    रतिया में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सगे भाइयों कर्म सिंह और रणजीत सिंह के शवों का पोस्टमार्टम हो गया है, लेकिन बच्चों के विदेश से लौटने का इंतजार ...और पढ़ें

    रतिया सड़क हादसा: विदेश से बच्चों के आने तक रुका अंतिम संस्कार (File Photo)

    रतिया सड़क हादसा: विदेश से बच्चों के आने तक रुका अंतिम संस्कार (File Photo)

    HighLights

    1. रतिया में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत।

    2. बच्चों के विदेश से लौटने तक अंतिम संस्कार रुका।

    3. पिकअप चालक श्रवन के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश जारी।

    फालोअप::
    संवाद सूत्र, जागरण, रतिया:
    क्षेत्र के रतनगढ़-बालियाला रोड पर गांव मिराना के समीप सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सगे भाइयों गांव प्लाट निवासी कर्म सिंह (57) व रणजीत सिंह (54) के शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि, बच्चों के विदेश में होने के कारण अभी अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। दोनों मृतकों के चार बच्चे कनाडा और आस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जो भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा। दोनों भाई रतिया स्थित गुरुद्वारे में माथा टेककर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी थी। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि फरार पिकअप चालक की पहचान गांव लांबा निवासी श्रवन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।