Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहाबाद में होमगार्ड जवान ने निगला जहर, मौत के बाद स्वजनों ने दो लोगों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:39 PM (IST)

    टोहाना में एक होमगार्ड जवान की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। स्वजनों ने दो लोगों पर रुपये के लेनदेन को लेकर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया ह ...और पढ़ें

    होमगार्ड के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई।

    होमगार्ड के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई।

    HighLights

    1. होमगार्ड जवान की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हुई।

    2. स्वजनों ने दो लोगों पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया।

    3. पुलिस मामले की जांच कर रही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

    संवाद सहयोगी, टोहाना। होमगार्ड के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब मृतक के स्वजनों ने दो लोगों पर रुपये के लेनदेन को लेकर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

    पुलिस ने स्वजनों के आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-14 स्थित गीता कालोनी निवासी कृष्ण कुमार (48) हरियाणा होमगार्ड में कार्यरत थे और वर्तमान में रतिया ट्रैफिक पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

    शनिवार रात वह टाउन पार्क में बेसुध अवस्था में मिले। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत टोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।