Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहाबाद ब्रांच नहर में मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान की कोशिशों में जुटी पुलिस

    Updated: Sun, 24 May 2026 11:06 AM (IST)

    फतेहाबाद ब्रांच नहर में एक 20-21 वर्षीय युवती का शव मिला है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ...और पढ़ें

    फतेहाबाद ब्रांच नहर में मिला युवती का शव (प्रतीकात्मक फोटो)

    फतेहाबाद ब्रांच नहर में मिला युवती का शव (प्रतीकात्मक फोटो)

    संवाद सूत्र, टोहाना। फतेहाबाद ब्रांच नहर में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने नहर में शव बहता देख तुरंत पुलिस और समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

    कड़ी मशक्कत के बाद युवती के शव को नहर से बाहर निकालकर किनारे पहुंचाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मृतक युवती की उम्र करीब 20 से 21 वर्ष बताई जा रही है।

    उसने सफेद रंग का टॉप और नीले रंग की पैंट पहन रखी थी। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के थानों और गोताखोर टीमों को भी सूचना दे दी गई है। समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों ने लोगों से अपील की है कि युवती की पहचान होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि उसके स्वजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।