Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में 20 दिन पहले पकड़े गए 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया डिपोर्ट, पुलिस ने चलाया था विशेष अभियान

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 10:38 PM (IST)

    गुरुग्राम में 20 दिन पहले पकड़े गए 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट कर दिया गया है। पुलिस की एस्कार्ट टीम उन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मालद ...और पढ़ें

    पुलिस ने 13 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया डिपोर्ट।

    पुलिस ने 13 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया डिपोर्ट।

    HighLights

    1. गुरुग्राम से पकड़े गए 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया।

    2. पुलिस की एस्कार्ट टीम उन्हें मालदा टाउन लेकर गई।

    3. भारत-बांग्लादेश सीमा पर संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर 39 की टीम द्वारा करीब 20 दिन पहले पकड़े गए 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट कर दिया गया। इन्हें निर्वासित करने के लिए गुरुवार को गुरुग्राम पुलिस की एस्कार्ट टीम रवाना की गई।

    एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में 23 पुलिसकर्मियों की टीम इन सभी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से न्यू दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस से बंगाल के मालदा टाउन ले जाएगी। वहां से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

    विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष चेकिंग अभियान

    गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष चेकिंग अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर 39 की पुलिस टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों, कालोनियों, किराये के मकानों और औद्योगिक क्षेत्रों में सघन जांच कर 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की थी।

    सक्षम प्राधिकारी के आदेशों के बाद निर्वासन की प्रक्रिया शुरू

    पुलिस के अनुसार जिनके दस्तावेज संदिग्ध पाए गए और जो भारत में वैध रूप से निवास का प्रमाण नहीं दे सके, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। भारत सरकार एवं सक्षम प्राधिकारी के आदेशों के बाद निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की गई।

    खबरें और भी

    गुरुग्राम पुलिस ने निर्वासन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। सभी 13 नागरिकों को सुरक्षा घेरे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया और ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोस्त की हत्या का आरोप, अस्पताल में शव छोड़कर हुए फरार; जा रहे थे पार्टी करने