Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम हिंसा: IMT मानेसर में उपद्रव-आगजनी के मामले में जेल भेजे गए 55 श्रमिक, 25 महिलाएं भी शामिल

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 02:00 AM (IST)

    मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने 55 श्रमिकों को गिरफ्तार कर न्यायि ...और पढ़ें

    IMT मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में रिचा ग्लोबल कंपनी के बाहर पुलिस बल तैनात। जागरण

    IMT मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में रिचा ग्लोबल कंपनी के बाहर पुलिस बल तैनात। जागरण

    HighLights

    1. वेतन वृद्धि प्रदर्शन में 55 श्रमिक गिरफ्तार, जेल भेजे गए।

    2. 25 महिला श्रमिकों सहित 55 लोग न्यायिक हिरासत में।

    3. पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की, अन्य उपद्रवियों की तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। आइएमटी मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान उपद्रव, तोड़फोड़ और पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए 55 श्रमिकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

    शुक्रवार शाम सभी आरोपितों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी किए गए। गिरफ्तार श्रमिकों में 25 महिलाएं भी शामिल हैं। 11 पुरुष श्रमिकों को ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अधिकांश श्रमिक उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। रिचा ग्लोबल एक्सपोर्ट प्रालि और मोडलामा एक्सपोर्ट प्रालि की ओर से अलग-अलग एफआइआर दर्ज कराई गई है। इनमें रिचा ग्लोबल की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

    नहीं जमा कर पाए जरूरी कागजात

    पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि महिला श्रमिकों समेत 44 आरोपित को पुलिस द्वारा जामनत देने के लिए आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था लेकिन यह आरोपित जमानती समेत अन्य कागजात उपलब्ध नहीं करा पाए। इसके चलते कारण उन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    इनके मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।बृहस्पतिवार को अस्थायी श्रमिकों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया था। इस दौरान कंपनी परिसर के बाहर तोड़फोड़, सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस पर पथराव की घटनाएं सामने आईं।

    खबरें और भी

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई श्रमिक और पुलिसकर्मी घायल हो गए। थाना आइएमटी मानेसर में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान कर रही है तथा कुछ लोगों से पूछताछ भी जारी है।

    कंपनियों के बाहर भारी पुलिस तैनात

    आइएमटी मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके। औद्योगिक क्षेत्र में एहतियातन धारा 163 लागू कर दी गई है और कई कंपनियों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

    कंपनी परिसर के भीतर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला पुलिसकर्मी तैनाती रहीं। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा, जबकि पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त कर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

    पुलिस प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है, जबकि उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    श्रमिकों से काम पर लौटने की अपील

    उपायुक्त अजय कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर कर्मचारियों से शांति बनाए रखने और किसी भी शरारती तत्व के बहकावे में न आने की अपील की है।

    उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से वेतन वृद्धि को लेकर निर्णय लिया जा चुका है और कर्मचारियों की प्रमुख मांगें पूरी कर दी गई हैं। ऐसे में सभी कर्मचारी अपनी-अपनी कंपनियों में वापस लौटकर कार्य शुरू करें, ताकि औद्योगिक गतिविधियां सामान्य हो सकें।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के मानेसर में वेतन वृद्धि की मांग पर तनाव बरकरार, कंपनियों के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात

    यह भी पढ़ें- जरा सी लापरवाही में गई जान; गुरुग्राम में सिक्योरिटी गार्ड ने मुंह से खोली कीटनाशक की बोतल, अस्पताल में मौत