Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम के पॉश इलाके में तोड़े सर्वेंट और गार्ड रूम, हाई कोर्ट के आदेश पर जमकर गरजा बुलडोजर

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:25 AM (GMT+05:30)

    पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों पर डीटीपीई टीम ने डीएलएफ फेज-तीन में स्टिल्ट पार्किंग में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया और सील किया। यह ...और पढ़ें

    स्टिल्ट पार्किंग में बने अवैध सर्वेंट रूम और गार्ड रूम पर कार्रवाई करती डीटीपीई की टीम। जागरण

    स्टिल्ट पार्किंग में बने अवैध सर्वेंट रूम और गार्ड रूम पर कार्रवाई करती डीटीपीई की टीम। जागरण

    HighLights

    1. डीटीपीई टीम ने डीएलएफ फेज-तीन में की कार्रवाई।

    2. स्टिल्ट पार्किंग में बने अवैध निर्माण ध्वस्त व सील।

    3. पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन।

    संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार एन्फोर्समेंट (डीटीपीई) की टीम ने शनिवार को डीएलएफ फेज-तीन के एस ब्लाक में दूसरे दिन भी रेस्टोरेशन एवं सीलिंग अभियान जारी रखा।

    डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में पुलिस बल और जिला प्रशासन की मौजूदगी में स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए अवैध सर्वेंट रूम, गार्ड रूम, किचन, शौचालय, लिफ्ट लाबी और अन्य अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई।

    अवैध सर्वेंट क्वार्टर को सील किया

    अभियान के दौरान एस-15/5 में स्टिल्ट पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण के साथ दो सर्वेंट क्वार्टर तोड़े गए। एस-15/7 में स्टिल्ट पार्किंग के लगभग 75 प्रतिशत हिस्से पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया। यहां तीन सर्वेंट रूम, एक किचन, दो शौचालय, दो बाथरूम और एक स्टोर को छोटे जेसीबी (पीले पंजे) की मदद से ध्वस्त किया गया। एस-15/18 में स्टिल्ट पार्किंग में बने अवैध सर्वेंट क्वार्टर को सील किया गया।

    वहीं, एस-14/7 में चार सर्वेंट रूम, एक टीवी लाउंज और एक शौचालय का आंशिक रूप से ध्वस्तीकरण किया गया। भवन मालिक को शेष अवैध निर्माण स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

    एक शौचालय भी हटाया गया

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय में निर्माण नहीं हटाने पर भवन स्वामी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। इसी तरह एस-16/7 में अवैध सर्वेंट क्वार्टर और बढ़ाई गई लिफ्ट लाबी को तोड़ा गया। एस-16/8 में चार अवैध सर्वेंट क्वार्टर और एक शौचालय हटाया गया।

    एस-13/14 में चार अवैध गार्ड रूम और एक शौचालय को ध्वस्त किया गया। एस-13/18 में स्टिल्ट पार्किंग में बने अवैध सर्वेंट रूम हटाए गए, जबकि पांचवीं मंजिल पर बनाए गए दो कमरों और एक लाबी को सील कर दिया गया। एस-13/20 में दो अवैध सर्वेंट रूम और एक शौचालय को भी तोड़ दिया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 15 साल पुरानी अवैध मजार पर बुलडोजर एक्शन, 300 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

    वहीं, कार्रवाई के दौरान एस-11/5 में स्टिल्ट पार्किंग में बने चार अवैध कमरों के साथ पीछे बनाया गया अवैध प्रवेश द्वार (बैक एंट्री) सील किया गया। एस-11/6 में चार अवैध सर्वेंट क्वार्टर सील किए गए। एस-11/7 में स्टिल्ट पार्किंग के तीन अवैध कमरे, तीन शौचालय और बेसमेंट में चल रहे कार्यालय को सील किया गया। वहीं एस-11/2 में स्टिल्ट पार्किंग में बने तीन अवैध सर्वेंट रूम भी सील कर दिए गए।

    उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। स्टिल्ट पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण, स्वीकृत भवन योजना के विपरीत निर्माण और अन्य अनधिकृत गतिविधियों के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। - अमित मधोलिया, डीटीपीई, टाउन प्लानिंग