विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम-नूंह में बिजली के निजीकरण पर कांग्रेस का विरोध, जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी

Published: Thu, 22 Oct 2026 05:48 PM (IST)

हरियाणा सरकार द्वारा गुरुग्राम और नूंह में बिजली व्यवस्था के निजीकरण का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। जिलाध्यक्ष वर्धन ...और पढ़ें

हरियाणा सरकार की ओर से गुरुग्राम और नूंह क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के निजीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का विरोध करने की तैयारी की जा रही है।

हरियाणा सरकार की ओर से गुरुग्राम और नूंह क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के निजीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का विरोध करने की तैयारी की जा रही है।

HighLights

  1. कांग्रेस ने गुरुग्राम-नूंह बिजली निजीकरण का कड़ा विरोध किया।

  2. वर्धन यादव ने सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए।

  3. जनभावनाओं की अनदेखी पर व्यापक जन-आंदोलन की चेतावनी दी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की ओर से गुरुग्राम और नूंह क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के निजीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीयत और नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

वर्धन यादव ने कहा कि जब बिजली निगम मुनाफे की ओर बढ़ रहे हैं, तो सरकार को निजीकरण की इतनी जल्दबाजी क्यों है। आखिर किसके दबाव में और किसके फायदे के लिए जनता की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। सरकार स्पष्ट करे कि इस फैसले से आम जनता को क्या लाभ होगा और निजी कंपनियों को क्या फायदा मिलेगा।

वर्धन यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र से लेकर हरियाणा तक भाजपा की आर्थिक नीतियों में सार्वजनिक संपत्तियों के निजीकरण को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की मेहनत की कमाई से खड़ी की गई सार्वजनिक संपत्तियों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। यदि सरकार ने जनभावनाओं की अनदेखी करते हुए निजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई, तो व्यापक जन-आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सुशांत लोक में 5 मंजिला इमारत दो दिन में डेढ़ इंच और झुकी, प्रशासन ने की तोड़ने की तैयारी

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के बजघेड़ा में श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या, डंडों से वार कर दो आरोपित फरार; CCTV में कैद हुई वारदात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।