Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम के सेक्टर 46 में एक बिल्डिंग में लगी आग, चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला; सहमे इलाके के लोग

    Updated: Thu, 28 May 2026 08:14 AM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर-46 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसस ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में एक बिल्डिंग में आग लगी। जागरण

    गुरुग्राम में एक बिल्डिंग में आग लगी। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-46 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में बुधवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इमारत के बेसमेंट में क्लिक क्लीनिक संचालित हो रहा था, जबकि भूतल पर एक कार्यालय बना हुआ था।

    बताया गया कि रात को भूतल पर बने कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे भवन में धुआं फैल गया, जिससे ऊपरी मंजिलों पर एक पीजी में मौजूद लोग घबरा गए। आग से कार्यालय में रखा फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया।

    चार महिलाओं को सुरक्षित निकाला

    आग और धुएं के बीच इमारत के ऊपर पीजी के कमरों में फंसी चार महिलाओं को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

    दमकल कर्मी सुधीर सिंह और राय सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से तुरंत दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सेक्टर-65 में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, झुग्गियां जलकर खाक

    आग लगने के कारणों की जांच

    फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

    खबरें और भी