Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई से डिपोर्ट कुख्यात गैंगस्टर गौरव गाडौली 7 दिन की STF रिमांड पर, लखनऊ एयरपोर्ट से हुआ था फरार

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:30 PM (IST)

    हरियाणा एसटीएफ ने दुबई से डिपोर्ट किए गए कुख्यात गैंगस्टर गौरव गाडौली को सात दिन की रिमांड पर लिया है। वह विदेश में रहकर कौशल-बंबीहा गैंग के लिए रंगदा ...और पढ़ें

    गैंगस्टर गौरव गाडौली को हरियाणा एसटीएफ ने सात दिन के रिमांड पर लिया। जागरण

    गैंगस्टर गौरव गाडौली को हरियाणा एसटीएफ ने सात दिन के रिमांड पर लिया। जागरण

    HighLights

    1. दुबई से डिपोर्ट गैंगस्टर गौरव गाडौली सात दिन की रिमांड पर।

    2. कौशल-बंबीहा गैंग के लिए विदेश से आपराधिक गतिविधियां संचालित करता था।

    3. फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भागा, अब गैंग नेटवर्क का खुलासा होगा।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दुबई से डिपोर्ट कर लाए गए गैंगस्टर गौरव गाडौली को हरियाणा एसटीएफ ने सात दिन के रिमांड पर लिया है। एसटीएफ ने इसे मंगलवार को दुबई से डिपोर्ट कराया था। टीम उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया।

    गौरव गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना क्षेत्र के गाडौली खुर्द गांव का रहने वाला है। वह कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी का साला और उसकी पत्नी व सक्रिय सहयोगी मनीषा का भाई है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले लगभग तीन वर्षों से गौरव दुबई और जार्जिया में रहकर कौशल-बंबीहा गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। वह विदेश में बैठकर गैंग के लिए रंगदारी वसूली, आपराधिक षड्यंत्र रचने, अवैध हथियारों की उपलब्धता और नए गुर्गों की भर्ती का काम कर रहा था।

    लखनऊ एयरपोर्ट से हुआ था फरार

    एसटीएफ के अनुसार, गौरव ने फिरोजाबाद के फर्जी पते पर साहिल यादव के नाम से पासपोर्ट बनवाया था। इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर वह 2023 में लखनऊ एयरपोर्ट से दुबई फरार हो गया था। इसके बाद से वह लगातार विदेश में रहकर गैंग को ऑपरेट कर रहा था।

    पूछताछ करेगी टीम

    रिमांड के दौरान पुलिस गौरव से गैंग के नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई चेन और रंगदारी वसूली के मामलों में पूछताछ करेगी।

    यह भी पढ़ें- जामताड़ा में पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, साहिबगंज से लाया जा रहा था धनबाद जेल

    पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कौशल-बंबीहा गैंग से जुड़ी कई अहम जानकारी मिल सकती है। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि गौरव की गिरफ्तारी से गैंग को बड़ा झटका लगा है।

    खबरें और भी