15 साल से जलभराव की मार झेल रहा गुरुग्राम का यह स्कूल, बारिश में ठप हो जाती है पढ़ाई
गुरुग्राम के सोहना स्थित जखोपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 15 सालों से बरसात में जलभराव की समस्या है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही ...और पढ़ें
-1786158066071_m.webp)
जखोपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में भरा वर्षा का पानी। जागरण
HighLights
जखोपुर स्कूल में 15 साल से हर बरसात में जलभराव।
जलभराव से बच्चों की पढ़ाई लगातार हो रही है बाधित।
शिकायतों और घोषणाओं के बावजूद नहीं हुआ स्थायी समाधान।
संवाद सहयोगी, सोहना (गुरुग्राम)। कागजों में नगर परिषद क्षेत्र का हिस्सा बनने के बावजूद वार्ड-9 स्थित जखोपुर गांव का राजकीय प्राथमिक विद्यालय आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है।
पिछले करीब 15 वर्षों से हर बरसात में स्कूल परिसर और बरामदों में कई-कई फीट पानी भर जाता है, जिससे नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
शुक्रवार को लगातार दो दिन की वर्षा के बाद एक बार फिर स्कूल परिसर जलमग्न हो गया और बच्चों व शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसाती नाले और आसपास के घरों का पानी सीधे स्कूल परिसर में भर जाता है। कई बार नगर परिषद, वार्ड पार्षद और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो सका।
आज तक यह घोषणा धरातल पर नहीं उतरी
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल पहले से ही भवन और शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में हर वर्ष होने वाला जलभराव बच्चों की शिक्षा पर अतिरिक्त संकट खड़ा कर देता है। पांच वर्ष पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्कूल को अपग्रेड करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक यह घोषणा धरातल पर नहीं उतर सकी।
स्कूल की प्रभारी बिमलेश ने बताया कि हर साल वर्षा के दौरान यही स्थिति बन जाती है। कई बार संबंधित विभागों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
पानी भरने की समस्या गंभीर
शुक्रवार को भी स्कूल परिसर व बरामदों में पानी भरने से शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। इस संबंध में पार्षद मुकेश कुमार मोगली का कहना है कि स्कूल में पानी भरने की समस्या गंभीर है। स्कूल की तरफ से शिकायत मिली है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में आज भी WFH की सलाह, जानिए प्रशासन ने क्यों जारी की एडवाइजरी
नगर परिषद के अधिकारी के अलावा शिक्षा विभाग को भी अवगत कराया था लेकिन किसी अधिकारी ने आजतक ध्यान नहीं दिया। इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं।