गुरुग्राम में आज भी WFH की सलाह, जानिए प्रशासन ने क्यों जारी की एडवाइजरी
गुरुग्राम में शुक्रवार को हुई 60 एमएम बारिश के बाद जिला प्रशासन ने आज भी लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और घर से काम करने की सलाह दी है। ...और पढ़ें

दो दिन की बारिश के बाद गुरुग्राम में जगह-जगह जलभराव हो गया है। जागरण
HighLights
शुक्रवार को गुरुग्राम में 60 एमएम तेज वर्षा हुई।
प्रशासन ने आज भी घर से काम करने की सलाह दी।
जलभराव और यातायात कम करने में मिलेगी मदद।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी में शुक्रवार को हुई तेज वर्षा के बाद जिला प्रशासन ने आज भी लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने कॉरपोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों में कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने की एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन का मानना है कि इससे शहर में जलभराव और यातायात संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी।
जाम की स्थिति बनने की आशंका
शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक जिले में करीब 60 एमएम वर्षा दर्ज की गई। भारी वर्षा के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी। प्रमुख सड़कों और चौराहों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ। मौसम को देखते हुए आज भी कई स्थानों पर जलभराव और जाम की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।
जल निकासी और मरम्मत कार्यों में मिलेगी मदद
जिला प्रशासन के अनुसार, वर्क फ्रॉम होम की सलाह का उद्देश्य केवल यातायात का दबाव कम करना नहीं है। जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी, सड़कों की मरम्मत और अन्य बहाली कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए भी यह कदम उठाया गया है। कार्यालयों में कर्मचारियों की आवाजाही कम होने से राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।
प्रशासन ने नागरिकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की है। साथ ही कॉरपोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों से कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घर से काम की व्यवस्था को बढ़ावा देने का आग्रह किया गया है।
खबरें और भी
जरूरत पर इन नंबरों पर करें संपर्क
जलभराव या सड़क संबंधी समस्या होने पर नागरिक जीएमडीए हेल्पलाइन 1800-180-1817/0124-2050808, एनएचएआइ 1033/9311920617, नगर निगम गुरुग्राम 9821395354 और डीआरओ 9289790948 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और राहत एवं बहाली कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।
गुरुग्राम जिले में तहसील/उप-तहसीलवार वर्षा रिपोर्ट
7 अगस्त को सुबह 8 बजे से 8 अगस्त को सुबह 8 बजे तक
| तहसील / उप-तहसील | वर्षा (मिमी) |
|---|---|
| गुरुग्राम तहसील | 92 |
| कादीपुर उप-तहसील | 87 |
| हर्सरू उप-तहसील | 87 |
| वजीराबाद तहसील | 85 |
| बादशाहपुर उप-तहसील | 82 |
| सोहना तहसील | 94 |
| मानेसर तहसील | 76 |
| पटौदी तहसील | 61 |
| फरुखनगर तहसील | 88 |
सबसे अधिक बारिश: सोहना तहसील में 94 मिमी
सबसे कम बारिश: पटौदी तहसील में 61 मिमी
आईएमडी ने बताया आज कहां, कैसा हो सकती है बारिश?
भारी वर्षा की संभावना | गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, बवानी खेरा, हांसी, नारनौंद, मेहम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जीद, पानीपत, में |
| मध्यम वर्षा की संभावना | गुरुग्राम, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारु, चरखी दादरी, भिवानी, तोशम, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, सिवानी, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, अदमपुर, नारनौंद, नाथूसरी चोपटा, फतेहाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री, राडौर, गोहाना, इसराना, सफीदो, जीद, पानीपत, असंध, कैथल, निलोखेरि, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराडा |
| हल्की वर्षा की संभावना | गुरुग्राम, नंगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारु, चरखी दादरी, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, सिवानी, नाथूसरी चोपटा, एलेनाबाद, रानिया, सोनीपत, इंद्री, राडौर, सिरसा, डबवाली, थानेसर, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ, पंचकुला |
यह भी पढ़ें- 100 करोड़ के फ्लैट वाली सोसायटी भी डूबी, गुरुग्राम की बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल; रेंगते रहे वाहन
यह भी पढ़ें- 24 घंटे में गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की वापसी, बारिश के बीच संभाला मोर्चा