Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जनगणना के लिए घर बैठे मिनटों में भरें फाॅर्म, गुरुग्राम में 16 अप्रैल से खुलेगा Self-Enumeration पोर्टल

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 04:42 PM (IST)

    गुरुग्राम में Census-2027 के लिए 16 अप्रैल से डिजिटल स्व-गणना (Self-Enumeration) पोर्टल शुरू होगा, जिससे नागरिक अपनी जानकारी खुद भर सकेंगे। यह जनगणना ...और पढ़ें

    घर बैठे ही सेंसेस में मांगी गई जानकारी को भर सकेंगे लोग। फोटो: एआई जनरेटेड

    घर बैठे ही सेंसेस में मांगी गई जानकारी को भर सकेंगे लोग। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. 16 अप्रैल से गुरुग्राम में डिजिटल स्व-गणना शुरू

    2. लोग खुद ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी भर सकेंगे

    3. जनगणना दो चरणों में 2026-27 तक पूरी होगी

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जनगणना (Census) के तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) के लिए 16 अप्रैल से ऑनलाइन पोर्टल शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

    इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्रणाली पर आधारित होगी। जानकारी जमा करने के बाद नागरिकों को एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से एक यूनिक सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी मिलेगी, जिसके बाद गणना कर्मी मौके पर पहुंचकर केवल सत्यापन करेंगे।

    कितने चरण में की जाएगी जनगणना? 

    इस बार जनगणना दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में एक मई से 30 मई 2026 तक मकानों की लिस्टिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना की जाएगी।

    कब और कैसे होगा Self-Enumeration?

    इसके अलावा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को Self-Enumeration का विकल्प उपलब्ध रहेगा। यानी आप खुद ही आनी जानकारी भर सकेंगे।

    जनगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए निवासियों को आधिकारिक पोर्टल www.se.census.gov.in पर जाना होगा। वहां मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसके जरिए लाॅग-इन किया जा सकेगा।

    गणना कर्मियों के लिए विशेष मोबाइल एप तैयार किया गया है, जो ऑफलाइन मोड में भी कार्य करेगा और नेटवर्क मिलने पर डाटा अपने आप अपडेट हो जाएगा, जिससे दूरदराज क्षेत्रों में भी काम सुचारू रूप से होगा।

    पहले चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    जिले में एनुमरेटर्स और सुपरवाइजर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 से 8 अप्रैल तक 28 बैचों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसके बाद 9 से 11 अप्रैल, 15 से 17 अप्रैल और 20 से 22 अप्रैल तक भी विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त ने बैठक आयोजित कर तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) की सुविधा की जानकारी गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकें।

    सभी प्रश्नों का सही और स्पष्ट उत्तर देना होगा

    उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सभी प्रश्नों के सही और स्पष्ट उत्तर दें, क्योंकि यह कानूनी रूप से अनिवार्य है। कुछ विभागाध्यक्षों से नई स्टाफ सूची मांगी गई थी, लेकिन अब तक यह सूची जमा नहीं कराई गई है।

    खबरें और भी

    इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभागाध्यक्षों क सख्त निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द अपनी स्टाफ सूची उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का काम आसानी से और बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके।

    बैठक में एसडीएम हितेंद्र कुमार, एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, एसडीएम पटौदी दिनेश लुहाच, एसडीएम सोहना अखिलेश, डीआरओ विजय यादव, सहायक निदेशक गुरविंदर पाल सिंह और जिला नोडल अधिकारी देवेश बंसल आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में फ्रेंच भाषा की एंट्री, SCERT में 26 शिक्षकों की स्पेशल ट्रेनिंग शुरू