मेड रखने से पहले हो जाएं सावधान, गुरुग्राम की सोसायटी से काम के 10वें दिन ही 11 तोला सोना लेकर फरार
गुरुग्राम के सेक्टर-91 में एक घरेलू सहायिका ने काम पर रखने के महज 10 दिन बाद घर से 11 तोले सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को मे ...और पढ़ें

फ्लैट से 11 तोला सोना लेकर फरार हो गई मेड। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
घरेलू सहायिका ने 11 तोले सोने के गहने चुराए
गुरुग्राम के सेक्टर-91 डीएलएफ न्यू टाउन हाइट्स की घटना
आरोपी महिला मेरठ से गिरफ्तार, चोरी के गहने बरामद
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-91 स्थित एक सोसायटी में घरेलू सहायिका पर भरोसा करना परिवार को भारी पड़ गया। काम पर रखने के महज 10 दिन बाद महिला घर से नकदी और सोने के गहने चोरी कर फरार हो गई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित महिला को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए करीब 11 तोले सोने के गहने बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार बीती 30 जून को सेक्टर-93 पुलिस चौकी में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसने 19 जून को सेक्टर-91 के डीएलएफ न्यू टाउन हाइट्स स्थित अपने फ्लैट में अधीरा चौहान को घरेलू सहायिका के रूप में रखा था। 29 जून को वह घर से सोने के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गई।
बाबूगढ़ से महिला गिरफ्तार
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने एक जुलाई को बाबूगढ़, मेरठ-दिल्ली रोड से आरोपित अधीरा चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ओडिशा के मयूरभंज जिले के गांव महुलिया की निवासी है।
पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए करीब 11 तोले सोने के गहने बरामद किए। आरोपित महिला को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की जांच जारी है।