गुरुग्राम मुठभेड़: चारों शूटरों के शरीर में लगी थीं 21 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
गुरुग्राम के सुशांत लोक-ए ब्लॉक मुठभेड़ में मारे गए चारों शूटरों का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें कुल 21 गोलियां लगने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के ...और पढ़ें

सुशांत लोक फेस एक में वारदात के बाद कारोबारी के घर के बाहर तैनात पुलिस। जागरण
HighLights
मुठभेड़ में मारे गए चारों शूटरों का पोस्टमार्टम हुआ।
कुल 21 गोलियां लगी थीं, सभी आर-पार हुईं।
फायरिंग नजदीक से की गई थी, रिपोर्ट में पुष्टि।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सुशांत लोक-ए ब्लाक मुठभेड़ में मारे गए चारों शूटरों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि चारों के शरीर पर कुल 21 गोलियां लगी थीं।
पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के अनुसार शूटर दीपा के शरीर पर चार गोलियां लगी थीं। वहीं आर्यन और नितिन के शरीर पर पांच-पांच गोलियां मिलीं। सबसे ज्यादा सात गोलियां अंकित के शरीर पर थीं।
आर-पार हो गईं थीं गोलियां
डाक्टरों ने बताया कि सभी को गले, छाती और पेट पर गोलियां लगी थीं। पोस्टमार्टम के दौरान यह भी सामने आया कि सभी गोलियां आर-पार हो गई थीं। शरीर के अंदर एक भी गोली नहीं मिली।
डाक्टरों के अनुसार इससे साफ है कि फायरिंग काफी नजदीक से की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद चारों शव स्वजन को सौंप दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बदल गया रंगदारी का ट्रेंड, कारोबारी नहीं माने तो शोरूम और घर बन रहे निशाना
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में मुठभेड़ में 4 शूटर ढेर, आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका; एनकाउंटर की Inside Story