Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में बदल गया रंगदारी का ट्रेंड, कारोबारी नहीं माने तो शोरूम और घर बन रहे निशाना

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 01:55 AM (IST)

    साइबर सिटी गुरुग्राम में रंगदारी मांगने का तरीका बदल गया है; अब रकम न मिलने पर सीधे घरों और दफ्तरों पर फायरिंग की जा रही है। पिछले एक साल में ऐसी करीब ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. रंगदारी न मिलने पर घरों, दफ्तरों पर फायरिंग।

    2. पिछले एक साल में दर्जनों ऐसी वारदातें हुईं।

    3. गैंगस्टर विदेश से चला रहे हैं अपना नेटवर्क।

    वरुण त्रिवेदी, गुरुग्राम। साइबर सिटी में रंगदारी का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले गैंगस्टर फोन या इंटरनेट काल के जरिए कारोबारी, बिल्डर और नामचीन लोगों से रंगदारी मांगते थे, लेकिन अब रकम नहीं मिलने पर सीधे घर, कार्यालय, शोरूम और प्रतिष्ठानों पर फायरिंग कराकर दहशत फैलाई जा रही है।

    पिछले एक साल में शहर में इस तरह की करीब एक दर्जन वारदात सामने आ चुकी हैं। अधिकांश मामलों में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया या मुठभेड़ में ढेर किया है, लेकिन गिरोहों के सरगना अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

    77694346

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, हिमांशु भाऊ और दीपक नांदल जैसे गैंगस्टर विदेश से अपने नेटवर्क का संचालन कर रहे हैं। सोशल मीडिया, इंटरनेट कालिंग और एन्क्रिप्टेड एप के जरिए पहले रंगदारी की मांग की जाती है। रकम नहीं मिलने पर स्थानीय शूटरों से फायरिंग कराकर कारोबारी वर्ग में भय का माहौल बनाया जाता है।

    मार्च में बीबीटी शोरूम पर हुई थी फायरिंग

    मार्च 2026 में हीरो होंडा चौक स्थित बिग बाय टायज (बीबीटी) लग्जरी कार शोरूम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग इसी बदलते ट्रेंड का एक उदाहरण है। शोरूम संचालक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। बाद में हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

    खबरें और भी

    77694294

    इसी कड़ी में दो मई 2026 को कन्हई गांव में राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ के घर के बाहर भी फायरिंग कराई गई। इस मामले में पुलिस दीपक नांदल के चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    फायरिंग में सुरक्षा में तैनात सिपाही कुलबीर घायल हुए थे। बाद में इस मामले से जुड़े एक बदमाश को गुरुग्राम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस का मानना है कि स्थानीय मॉड्यूल को ध्वस्त किए बिना रंगदारी के इस नए नेटवर्क पर पूरी तरह अंकुश लगाना आसान नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में मुठभेड़ में 4 शूटर ढेर, आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका; एनकाउंटर की Inside Story

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में एनकाउंटर में 4 शूटर ढेर, 3 पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली; रात के समय गोलियों से गूंजा सुशांत लोक फेस-2 इलाका