Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में एनकाउंटर में 4 शूटर ढेर, 3 पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली; रात के समय गोलियों से गूंजा सुशांत लोक फेस-2 इलाका

    By Vinay TrivediEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 10 Jul 2026 02:09 AM (IST)

    गुरुग्राम के सुशांत लोक फेस-2 में पुलिस और दीपक नांदल गिरोह के अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें चार अपराधी मारे गए और एक गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में पुलिस ने दीपक नांदल गिरोह के चार शूटरों को ढेर किया।

    गुरुग्राम में पुलिस ने दीपक नांदल गिरोह के चार शूटरों को ढेर किया।

    HighLights

    1. गुरुग्राम में पुलिस मुठभेड़: दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर।

    2. अपराधी एक व्यवसायी से फिरौती मांगने के लिए फायरिंग कर रहे थे।

    3. मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए, सभी की हालत स्थिर।

    विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच टीमों और दीपक नांदल के शूटरों के बीच सुशांत लोक फेस-दो इलाके में गुरुवार रात भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में चार अपराधी मारे गए, जबकि एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ में गुरुग्राम पुलिस के तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। बताया जाता है कि दीपक नांदल के शूटर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रहे थे।

    625e668a-2a52-48f6-87d5-91aa34c9b9de

    विशाल बेरी के घर पर फायरिंग कर रहे थे अपराधी

    क्राइम ब्रांच को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में हथियारबंद अपराधी सुशांत लोक इलाके में मौजूद हैं। टीम जब मौके पर पहुंची तो अपराधी विशाल बेरी नामक व्यक्ति के घर पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बेरी को विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल से रंगदारी के लिए लगातार धमकी भरे संदेश आ रहे थे।

    क्राइम ब्रांच टीम ने अपराधियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने पुलिस पर ही जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

    Encounter (5)

    पुलिस की फायरिंग में गाड़ी में सवार सभी पांच शूटर घायल हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चार अपराधियों को मृत घोषित कर दिया। एक अपराधी का इलाज जारी है।

    घायल तीन पुलिसकर्मियों को भी अस्पताल पहुंचाया गया

    इस मुठभेड़ में घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों को भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सूचना मिलते ही डीसीपी क्राइम और डीसीपी ईस्ट मौके पर पहुंचे। एफएसएल और क्राइम सीन टीम घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

    खबरें और भी

    Encounter (4)

    गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि मृत और घायल अपराधियों की पहचान, उनके आपराधिक रिकॉर्ड और बरामद हथियारों की जानकारी जांच के बाद साझा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 10000 करोड़ की रिहायशी परियोजना पर हाईकोर्ट की रोक, नई बुकिंग पर फिलहाल प्रतिबंध