Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में फूल दुकानदार की हत्या, झगड़े के बाद पीट-पीटकर मार डाला

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:55 PM (IST)

    गुरुग्राम के डीएलएफ फेज एक में एक फूल दुकानदार संजय कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। परिवार ने मछली बेचने वाले कुछ लोगों पर झगड़े के बाद हत्या का ...और पढ़ें

    इसी दुकान में हुई थी हत्या।

    इसी दुकान में हुई थी हत्या।

    HighLights

    1. डीएलएफ फेज एक, गुरुग्राम में फूल दुकानदार की हत्या।

    2. परिवार ने मछली विक्रेताओं पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डीएलएफ फेज एक थाना क्षेत्र में फूल दुकानदार की हत्या का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि मछली बेचने वाले पास के कुछ लोगों ने रात में हुए झगड़े के बाद दुकानदार की पीट पीट हत्या कर दी।

    पुलिस ने गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार डीएलएफ फेज एक में जी टाउन वाइन शॉप के सामने स्थित खुशी फ्लावर्स की दुकान में बुधवार सुबह करीब नौ बजे दुकानदार का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।

    आसपास के दुकानदारों ने जब दुकान का शटर आधा खुला देखा तो अंदर जाकर देखा। शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    मछली बेचने वालों पर है हत्या का शक

    मृतक की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले संजय कुमार के रूप में की गई। स्वजन ने पुलिस को बताया कि मछली बेचने वाले कुछ लोगों पर उन्हें हत्या का शक है।

    उनका आरोप है कि रात में दुकानदार का आरोपितों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद उन्होंने दुकानदार की पीट-पीट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

    थाना पुलिस ने बताया कि फिंगरप्रिंट और क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

    फुटेज में रात के समय कुछ लोगों के दुकान के आसपास घूमते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।