गुरुग्राम: डीएलएफ फेज-2 में स्कूल परिसर की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 स्थित वसंत वैली स्कूल में निर्माण कार्य के दौरान पुरानी दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। लगातार बारिश और जलभराव के का ...और पढ़ें

डीएलएफ फेज-2 में स्कूल परिसर की दीवार गिरी। जागरण
HighLights
डीएलएफ फेज-2 के वसंत वैली स्कूल में हादसा।
निर्माण कार्य के दौरान पुरानी दीवार गिरने से मौत।
लगातार बारिश और जलभराव को हादसे का कारण बताया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 स्थित वसंत वैली स्कूल परिसर में शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश के कारण हुए जलभराव के बीच परिसर में मौजूद पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
दीवार के मलबे की चपेट में आने से वहां कार्य कर रहे दो मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा मलबा हटाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लगातार बारिश से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा पुरानी संरचना के कमजोर होने और लगातार बारिश के कारण हुआ। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। हादसे के बाद स्कूल परिसर में काम कर रहे अन्य मजदूरों में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत का दावा, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
यह भी पढ़ें- दूतावास से आया फोन, पलभर में छा गया मातम; UAE में बिहार के युवक की मौत