Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत का दावा, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:40 PM (GMT+05:30)

    तलवंडी साबो के गांव जगा राम तीर्थ में 28 वर्षीय युवक की कथित नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। ...और पढ़ें

    मृतक युवक की फाइल फोटो।

    मृतक युवक की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. तलवंडी साबो में 28 वर्षीय युवक की नशे से मौत।

    2. मृतक संदीप के पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे।

    3. परिवार ने नशे की आसान उपलब्धता पर सवाल उठाए।

    संवाद सूत्र, तलवंडी साबो (बठिंडा)। तलवंडी साबो क्षेत्र के गांव जगा राम तीर्थ में 28 वर्षीय युवक की कथित तौर पर नशे की ओवरडोज से मौत होने का दावा सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार का कहना है कि नशे की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया।

    मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार संदीप लंबे समय से नशे की गिरफ्त में था। उसे इस लत से बाहर निकालने के लिए परिवार ने काफी प्रयास किए और नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि इलाज के बाद कुछ समय तक उसकी हालत में सुधार भी हुआ, लेकिन बाद में वह दोबारा नशे की चपेट में आ गया।

    यह भी पढ़ें- सहायक थानेदार की वर्दी, फर्जी आईकार्ड और वॉकी-टॉकी... मोगा में नकली महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार; लोगों पर जमाती थी रौब

    घर तक पहुंचता रहा नशा

    मृतक के भाई बिक्कर सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उसके घर तक नशा पहुंचाते रहे, जिससे संदीप फिर से नशे का आदी बन गया। उन्होंने कहा कि परिवार लगातार उसे सामान्य जीवन में वापस लाने की कोशिश करता रहा, लेकिन नशे की उपलब्धता के कारण उनके सभी प्रयास विफल हो गए।

    परिजनों का यह भी आरोप है कि इलाके में नशा बेचने वालों की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई गई, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि गांव के लोग स्वयं नशे के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ISI का जंतर-मंतर प्रदर्शन से कनेक्शन बताने वाले कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर की छुट्टी, पंजाब सरकार ने पद से हटाया

    परिवार ने प्रशासन पर उठाए सवाल

    घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए समाज और प्रशासन दोनों को मिलकर ठोस प्रयास करने होंगे। उनका मानना है कि केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जागरूकता और पुनर्वास पर भी समान रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।

    परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 

    यह भी पढ़ें- अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर PCR चढ़ाने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, वीडियो वायरल के बाद एक्शन