अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर PCR चढ़ाने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, वीडियो वायरल के बाद एक्शन
रेलवे ट्रैक पर कार खड़ी करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवा ...और पढ़ें
HighLights
अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर कार खड़ी करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित।
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई।
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई होगी।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर कथित रूप से नशे की हालत में कार खड़ी करने के मामले में पुलिस विभाग ने संबंधित सहायक उपनिरीक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। अब आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक पुलिसकर्मी की कार रेलवे ट्रैक पर खड़ी दिखाई दे रही थी। दावा किया गया कि संबंधित पुलिसकर्मी उस समय नशे की हालत में था। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया और पुलिस विभाग ने तुरंत जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- ISI का जंतर-मंतर प्रदर्शन से कनेक्शन बताने वाले कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर की छुट्टी, पंजाब सरकार ने पद से हटाया
पुलिसकर्मी किया गया लाइन हाजिर
यातायात पुलिस की एडीसीपी अमनदीप कौर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सहायक उपनिरीक्षक को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। यदि जांच और मेडिकल रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नियमोंनुसार होगी कार्रवाई
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पुलिस विभाग का कहना है कि अनुशासनहीनता या कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर आवश्यक विभागीय कदम उठाए जाएंगे।