Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के सरकारी कर्मचारियों का चंडीगढ़ पुलिस से टकराव, OPS और DA की मांग को लेकर पहुंचे थे, बैरिकेडिंग तोड़ने के प्रयास पर बिगड़ी स्थिति

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:55 PM (GMT+05:30)

    पंजाब सरकार के हजारों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली और अन्य मांगों को लेकर चंडीगढ़ में विशाल महारैली की। जब कर्मचारियों ने बैरिके ...और पढ़ें

    पंजाब के मुलाजिमों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन। फोटो : उपेंद्र सेन गुप्ता

    पंजाब के मुलाजिमों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन। फोटो : उपेंद्र सेन गुप्ता

    HighLights

    1. हजारों कर्मचारियों ने चंडीगढ़ में विशाल महारैली की।

    2. पुरानी पेंशन योजना बहाली और कच्चे पक्के करने की मांग।

    3. सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में कामकाज पूरी तरह ठप।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़।  पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्कूलों के शिक्षक और अन्य मुलाजिमों को शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस से टकराव हो गया। सामूहिक छुट्टी लेकर हजारों मुलाजिम चंडीगढ़ पहुंचे थे।

    उन्होंने सेक्टर-39 के मंडी ग्राउंड में महारैली की। जब कर्मचारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोका। इससे स्थिति बिगड़ गई। पुलिस को वॉटर कैनन चलाना पड़ा।

    इस विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब के कई सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।788

    कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, महंगाई भत्ता (डीए), कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने जैसी कई प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    महारैली के चलते चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यातायात को भी डायवर्ट किया गया है। इससे शहरवासियों और यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।