गुरुग्राम में युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे ग्रामीण; पल भर में लग गया लंबा जाम देख पुलिस परेशान
फरुखनगर के कारौला गांव में युवक की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने खंडेवला मोड़ पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्ता ...और पढ़ें

शुक्रवार को ग्रामीणों ने जाटोली स्थित खंडेवला मोड़ पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
HighLights
कारौला गांव में 27 वर्षीय युवक सागर की हत्या।
ग्रामीणों ने खंडेवला मोड़ पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग, पुलिस का आश्वासन।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। फरुखनगर थाना क्षेत्र के कारौला गांव में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने जाटोली स्थित खंडेवला मोड़ पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई। सूचना मिलते ही बड़ी तादात में पुलिसकर्मी प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाने-बुझाने पहुंच गए। हालांकि, वे अपनी मांग पर अड़े रहे।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा देकर समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
बता दें कि गुरुवार शाम करीब चार बजे कारौला गांव में 27 वर्षीय सागर की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि हमलावर कई वाहनों में सवार होकर गांव पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
घटना के बाद फरुखनगर थाना पुलिस, एसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 4 घंटे की मूसलाधार बारिश से हाहाकार, प्रशासन ने दी 2 दिन के 'वर्क फ्रॉम होम' की सलाह
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम वालों के लिए वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या सुधार का आखिरी मौका, AERO सुनवाई का शेड्यूल जारी