Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम: महिला की हत्या कर जंगल में फेंका शव, कातिलों तक पहुंचने के लिए पुलिस की जांच तेज

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 03:48 PM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर 89 में एक महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में मिला, जिसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई थी। ...और पढ़ें

    गुरुग्राम के सेक्टर 89 में एक महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में मिला। फाइल फोटो

    गुरुग्राम के सेक्टर 89 में एक महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में मिला। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 89 एलान माल के सामने जंगलों में शुक्रवार शाम अर्ध नग्न अवस्था में जिस महिला का शव पाया गया था, उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई थी। दुष्कर्म की भी आशंका है, लेकिन सड़ी-गली अवस्था में शव होने के कारण पुष्टि नहीं हो पाई। सैंपल मधुबन लैब भेज दिए गए हैं।

    रविवार शाम महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया। सेामवार को इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। जिसमें हत्या की जानकारी मिली है। शुक्रवार शाम शव मिलने के बाद रविवार को महिला के शव की पहचान की जा सकी थी। महिला मूल रूप से बरेली के एक गांव की रहने वाली थी। यहां खेड़कीदौला क्षेत्र में रहकर कबाड़ा बीनने का काम करती थी।

    परिवार ने बताया था कि 35 वर्षीय महिला करीब तीन दिनों से घर से लापता थी। सोमवार को वह कबाड़ा बीनने के लिए निकली थी, इसके बाद वापस नहीं लौटी। वह सुबह चार बजे घर से जाती थी और दस बजे वापस आती थी। परिवार के लोगों ने खेड़कीदौला थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई थी।

    अब खेड़कीदौला थाना पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है। खेड़कीदौला थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि महिला को जंगलों में कौन लेकर गया था। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, चल रही धूल भरी आंधी