'सरकार के भरोसे मत रहना, लड़की हो...', गुरुग्राम में महिला बाइकर ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को जड़ा थप्पड़, Video वायरल
गुरुग्राम में एक महिला बाइकर ने सड़क पर अश्लील इशारे करने वाले युवक को थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना महिला की बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और वीडियो ...और पढ़ें

गुरुग्राम में एक महिला बाइकर ने सड़क पर अश्लील इशारे करने वाले युवक को थप्पड़ जड़ दिया। सोशल मीडिया
HighLights
महिला बाइकर ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को थप्पड़ मारा।
घटना बाइक कैमरे में रिकॉर्ड होकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
महिलाओं की सुरक्षा और सड़क पर छेड़छाड़ पर बहस छिड़ी।
डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक महिला बाइकर ने सड़क पर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मुंहतोड़ जवाब दिया। महिला ने अपनी बाइक पर लगे कैमरे से पूरी घटना रिकॉर्ड की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वीडियो में दिखता है कि महिला बाइक चला रही थीं, तभी एक ई-रिक्शा से बैठे युवक ने उनके प्रति अश्लील इशारे किए। महिला ने फौरन रिक्शा रोका और लड़के को थप्पड़ मार दी।
उन्होंने कड़ा लहजे में कहा, “एक सेकंड भी मत जाना, पुलिस को फोन करूंगी अभी। क्या किया तूने? ऐसे क्या किया था? वीडियो रिकॉर्ड हो रहा है।” गुस्से में महिला ने आरोपी को थप्पड़ मारा और गाली-गलौज की। आरोपी भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन महिला ने उसे पकड़ लिया और रिक्शा से उतरने को कहा। आसपास लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी ने माफी मांगी, “गलती से हो गया।” महिला ने तपाक से जवाब दिया, “गलती से होता है ये सब?”
View this post on Instagram
महिला ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “सरकार के भरोसे मत रहना, लड़की हो तो अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ती है।” दूसरे वीडियो में एक राहगीर ने पूछताछ की तो महिला ने कहा कि सब कुछ कैमरे में रिकॉर्ड है और पुलिस को दिखाएंगी। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोगों ने महिला की हिम्मत की तारीफ की।
एक यूजर ने लिखा, “ये है असली फेमिनिज्म।” दूसरे ने कहा, “भारत में लड़की होना कितना मुश्किल है।” कई ने मांग की कि आरोपी को सख्त सजा मिले। एक कमेंट था, “पहले इसकी अच्छे से पिटाई करो, फिर पुलिस के हवाले करो।”बाद में एक और वीडियो सामने आया जिसमें आरोपी के परिवार वाले उसे पीटते हुए दिखे।
View this post on Instagram
आरोपी ने खुद को बिहार का सोनू बताया। लोग बोले, “बिहार से ये सब करने आए हो? माफी मांग।” सोनू ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, “गलती हो गई, अगली बार नहीं होगी।” फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है या नहीं। घटना ने महिलाओं की सुरक्षा और सड़क पर छेड़छाड़ जैसे मुद्दों पर एक बार फिर जोरदार बहस छेड़ दी है।
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम के इस इलाके में छह दिन बाद लोगों ने ली राहत की सांस! अब प्यास बुझने की उम्मीद