साइबर ठगों का नया पैंतरा, गुरुग्राम में खुद को अधिकारी बताकर दो लोगों से उड़ाए ₹17.38 लाख
साइबर ठगों ने गुरुग्राम में बिजली विभाग और बैंक अधिकारी बनकर दो लोगों से कुल 17.38 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच ...और पढ़ें

HighLights
गुरुग्राम में साइबर ठगों ने दो लोगों को निशाना बनाया।
बिजली विभाग और बैंक अधिकारी बनकर की 17.38 लाख की ठगी।
पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी फरार।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। शहर में बिजली विभाग और बैंक अधिकारी बनकर दो लोगों से कुल 17.38 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग साइबर थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में सुशांत लोक सेक्टर-28 निवासी सुशील कुमार पबरेजा ने शिकायत दी कि 20 जून को उनके पास एक अज्ञात नंबर से काल और संदेश आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ है और यदि तुरंत प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो रात में बिजली काट दी जाएगी।
झांसे में आकर जैसे ही उन्होंने बताई गई प्रक्रिया पूरी की, उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 3.93 लाख रुपये निकाल लिए गए। बाद में आरोपित का मोबाइल बंद मिला।
बैंक का अधिकारी बताकर किया कॉल
दूसरे मामले में हार्मनी होम्स निवासी लक्ष्मी रघुपैथी को 13 जुलाई को एक व्यक्ति ने खुद को यूनियन बैंक का अधिकारी बताकर फोन किया। उसने बैंकिंग प्रक्रिया के नाम पर गोपनीय वित्तीय जानकारी हासिल कर ली।
इसके बाद उनके दो बैंक खातों से 13.45 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता चलते ही महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में साइबर थानों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की पहचान और बैंक खातों के लेनदेन की जांच की जा रही है।