Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में महिला इंजीनियर ने की आत्महत्या, पति पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 05:32 PM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर 93 में एक 30 वर्षीय महिला इंजीनियर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायकेवालों ने पति पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या।

    गुरुग्राम में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या।

    HighLights

    1. गुरुग्राम में 30 वर्षीय महिला इंजीनियर ने की आत्महत्या।

    2. मायकेवालों ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया।

    3. पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 93 की एक सोसायटी में रहने वाली 30 वर्षीय महिला इंजीनियर ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायकेवालों ने महिला के पति पर बार-बार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सेक्टर 93 चौकी पुलिस ने आरोपित पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

    मृत महिला सुष्मिता विश्वकर्मा मूल रूप से बांदा जिले के नरैनी गांव की रहने वाली थीं। मायकेवालों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जनवरी 2024 में सुष्मिता की शादी लखनऊ के गोमती नगर निवासी जयंत कुमार से कराई गई थी। पति-पत्नी दोनों साफ्टवेयर इंजीनियर थे।

    शादी के बाद से ही ससुराल के लोग सुष्मिता को कम दहेज लाने के लिए बार-बार प्रताड़ित करते रहे। उनके साथ मारपीट की गई। सुष्मिता ने इसकी शिकायत मायकेवालों से की थी। शादी के कुछ महीनों बाद दंपती गुरुग्राम आ गए और सेक्टर 93 क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने लगे। दोनों गुरुग्राम की निजी कंपनियों में काम करते थे। पति ने यहां भी उसे कई बार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

    दरवाजा बंद कर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

    शुक्रवार को दोनों में फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद सुष्मिता ने दरवाजा बंद कर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर 93 चौकी पुलिस ने बताया कि आरोपित पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रोड़ी-बजरी के ढेर में दफन हो गई प्रियांशु की जिंदगी; गुरुग्राम में ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान