Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बड़ा बदलाव! रात 8 बजे से लागू हुई नई व्यवस्था, जान लें नियम

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 06:21 PM (IST)

    गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बढ़ते यातायात दबाव, वर्षा और रात के जाम से निपटने के लिए नई यातायात व्यवस्था लागू की है। ...और पढ़ें

    दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर तैनात होगी विशेष टीम। जागरण

    दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर तैनात होगी विशेष टीम। जागरण

    HighLights

    1. बढ़ते यातायात दबाव और जाम से निपटने को नई व्यवस्था।

    2. 260 अतिरिक्त पुलिसकर्मी, क्रेन व एंबुलेंस सहित तैनात।

    3. दोपहिया-तिपहिया वाहनों का एक्सप्रेसवे पर प्रवेश अब प्रतिबंधित।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बढ़ते यातायात दबाव, वर्षा व रात के समय जाम की समस्या को रोकने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर विशेष यातायात प्रबंध किए हैं।

    पुलिस आयुक्त के निर्देश पर बुधवार रात से यह व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुरक्षित, सुचारू और प्रभावी बनाना है।

    यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 260 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पांच क्रेन, दो हाइड्रा मशीनें, एक एंबुलेंस, 17 मोटरसाइकिल राइडर और छह चार पहिया पुलिस वाहन भी तैनात किए गए हैं।

    रात और बरसात में विशेष टीमें तुरंत करेंगी कार्रवाई

    ये टीमें विशेष रूप से रात और बरसात के दौरान शहर के संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहकर आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी। पुलिस के अनुसार दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के सभी प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

    सड़क सुरक्षा के मद्देनजर दोपहिया और तिपहिया वाहनों को किसी भी एंट्री प्वाइंट से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यातायात पुलिस ने बताया कि तैनात बल का उपयोग जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन, दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और खराब वाहनों के कारण लगे जाम को खोलने में भी किया जाएगा, ताकि लोगों को न्यूनतम असुविधा हो।

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित लेन में वाहन चलाएं, बरसात में गति नियंत्रित रखें और पुलिस कर्मियों के निर्देश मानें। किसी भी समस्या की सूचना तुरंत यातायात पुलिस को दें।

    यह भी पढ़ें- Dwarka और Delhi-Gurugram Expressway पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं! एक गलती पर कटेगा चालान

    खबरें और भी