विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में पिता ने ढाई साल की बेटी को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत

Published: Mon, 16 Mar 2026 04:45 PM (IST)

गुरुग्राम की जॉयविले सोसाइटी में एक दुखद घटना हुई, जहाँ एक पिता ने अपनी ढाई साल की बेटी के साथ ...और पढ़ें

पिता ने ढाई साल की बेटी के साथ बिल्डिंग की 23वीं मंजिल से कूदकर दी जान।

पिता ने ढाई साल की बेटी के साथ बिल्डिंग की 23वीं मंजिल से कूदकर दी जान।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित जॉयविले सोसाइटी में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक पिता अपनी ढाई साल की बेटी को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से कूद गया। नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी राहुल के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम की जॉयविले सोसाइटी में अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को अचानक वह बेटी को गोद में लेकर बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी।

पत्नी से हो रही पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। धनकोट चौकी इंचार्ज जगमाल ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- टैक्सी ड्राइवर से लूटपाट मामले में आरोपी प्रिया को राहत नहीं, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका