Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में 12 दिन से सफाईकर्मियों की हड़ताल, शहर बना कूड़ाग्राम, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    Updated: Wed, 13 May 2026 04:11 AM (IST)

    गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों की 12 दिन से जारी हड़ताल के कारण शहर में कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कर्मचार ...और पढ़ें

    सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही।

    सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही।

    HighLights

    1. गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों की 12 दिन से हड़ताल जारी।

    2. शहरभर में कूड़े के ढेर, दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ा।

    3. कर्मचारी स्थायीकरण, समान वेतन और भत्ते की कर रहे मांग।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही। शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर लगने से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मुख्य सड़कों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में फैले कचरे से दुर्गंध फैल रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर कूड़ा लंबे समय से नहीं उठने के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

    नगर निगम के स्थायी कर्मचारियों के साथ-साथ पे-रोल पर कार्यरत करीब 3200 कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। ऐसे में निगम केवल लगभग 700 प्राइवेट एजेंसियों के कर्मचारियों के भरोसे सफाई व्यवस्था संभालने की कोशिश कर रहा है। सीमित कर्मचारियों के कारण शहरभर में नियमित रूप से कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। उधर, अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने भी 14 मई तक हड़ताल पर रहने की घोषणा की है।

    बाजारों और सरकारी कार्यालयों के बाहर फेंका कूड़ा

    हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर कूड़ा डालकर सरकार और निगम प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी जताई। सोहना चौक स्थित नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किंग के समीप दुकानों के सामने कूड़ा डाल दिया गया, जिससे कई दुकानदार दुकानें तक नहीं खोल पाए। नगर निगम के पुराने कार्यालय के सामने भी कूड़ा फेंका गया। इसके अलावा पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने सड़क किनारे भी कचरे के ढेर लगाए गए। शहर के कई सेक्टरों और बाजारों में जगह-जगह गंदगी फैली दिखाई दी।

    बेरीवाला एमआरएफ में सड़ रहा कूड़ा

    बेरीवाला मटिरियल रिवकवरी फेसिलिटी सेंटर यानी एमआरएफ साइट पर जमा कचरा भी अब सड़ने लगा है। वहां से उठ रही दुर्गंध आसपास के रिहायशी इलाकों शांति नगर और शिवाजी नगर तक पहुंच रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

    खबरें और भी

    धरना-प्रदर्शन जारी, सरकार पर लगाए आरोप

    नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने नगर निगम के पुराने कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के विरु्ध नारेबाजी की। इकाई प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता और भेदभावपूर्ण नीतियों के कारण कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने पूर्व में किए गए वेतन वृद्धि और कर्मचारियों को पक्का करने के वादों को अब तक लागू नहीं किया।

    यह हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

    कर्मचारी नेताओं ने मांग की कि सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों को स्थायी किया जाए तथा समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए। जोखिमपूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता देने, गुरुग्राम के 3480 छंटनीग्रस्त सफाई कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने और 946 कर्मचारियों को निगम रोल पर शामिल करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना और 2006 की एक्सग्रेशिया पालिसी बहाल करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम अस्पताल निरीक्षण में मिली बड़ी लापरवाही, कबाड़ में पड़ा मिला पुराना सैंपल