Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिजूलखर्ची बंद करने पर जोर देगा गुर्जर समाज, क्यों आई ऐसी नौबत?

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 11:45 AM (IST)

    सेक्टर 61 गुरुग्राम में आयोजित गुर्जर महापंचायत में हरियाणा के 20 गुर्जर भवनों के प्रतिनिधियों ने समाज में एकता, शिक्षा और युवा भागीदारी पर चर्चा की। ...और पढ़ें

    गुर्जर महापंचायत में समाज सुधार और एकता पर जोर दिया गया। जागरण

    गुर्जर महापंचायत में समाज सुधार और एकता पर जोर दिया गया। जागरण

    HighLights

    1. गुर्जर महापंचायत में समाज सुधार और एकता पर जोर दिया गया।

    2. दहेज प्रथा, फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प।

    3. हरियाणा के गुर्जर भवन मिलकर करेंगे सामाजिक उत्थान के कार्य।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 61 स्थित राजेश पायलट गुर्जर भवन में राष्ट्रीय गुर्जर समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत राम तंवर के नेतृत्व में महापंचायत आयोजित की गई। इस महापंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय गुर्जर धर्मशाला कुरूक्षेत्र के अध्यक्ष ऋषिपाल कसाना ने की।

    पंचायत में समाज की एकता, संगठन, शिक्षा, युवा भागीदारी और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। हरियाणा के 20 गुर्जर भवनों के प्रधानों एवं उनकी कार्यकारिणी ने इसमें भाग लिया।

    सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि हरियाणा की सभी गुर्जर भवन एवं धर्मशाला गुर्जर समितियां एक साझा मंच पर मिलकर समाज सुधार संगठन के रूप में कार्य करेंगी। इस पहल से समाजहित, शिक्षा, संगठन और सामाजिक उत्थान के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

    महापंचायत में समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, भात नियोतनें, विवाह के मौके पर शराब व म्यूजिक सिस्टम के नाम पर फिजूलखर्ची को दूर करने तथा समाज को शिक्षित और विकसित बनाने पर जोर दिया गया। हरियाणा के गुर्जर भवनों के प्रधान एवं उनकी कार्यकारिणी अपने-अपने जिले में पंचायत करके इस बारे में जागरूकता पैदा करेंगे।

    महापंचायत में कपाल मोचन यमुनानगर के प्रधान अरुण कुमार, कैथल गुर्जर भवन अध्यक्ष सुरेश तंवर, गुर्जर भवन नागल चौधरी के प्रधान रामनिवास, पानीपत के प्रधान मदन छोक्कर, नारनौल के प्रधान कुलदीप भरगढ़, भिवानी के प्रधान रामरतन, हांसी के प्रधान लीलाराम, पलवल के मनोज पटेल, पंचकुला के महाबीर छोक्कर, फरीदाबाद के प्रधान जगबीर नागर, करनाल के प्रधान बाबू राम चौहान, गुरुग्राम के प्रधान राजू पहलवान, नारायणगढ़ के सतपाल और सोहना के प्रधान प्रताप खटाना शामिल हुए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में करोड़ों की GNSS रोवर मशीनें बनीं 'शोपीस', जमीन की पैमाइश में आ रहा 15 से 20 फुट का अंतर