दरारों ने बजाई खतरे की घंटी, गुरुग्राम में 16 परिवारों को पुलिस ने थमाया नोटिस; मकान खाली करने का अल्टीमेटम
गुरुग्राम के सेक्टर-31 में एक मकान में दरारें आने और उसके झुकने के बाद खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

तस्वीरें- संजय गुलाटी
HighLights
गुरुग्राम सेक्टर-31 में मकान नंबर 769 में दरारें आईं।
इमारत झुकने के बाद 16 परिवारों को नोटिस मिला।
पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मकान खाली करने को कहा।
संजय गुलाटी, गुरुग्राम। गुरुग्राम सेक्टर-31 में मकान नंबर 769 में दरारें आने और इमारत झुकने के बाद खतरे की घंटी बज गई है। अनहोनी की आशंका के बीच यहां रहने वाले लोग अब धीरे-धीरे अपने घर खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट होने लगे हैं।
मकान के चारों फ्लोर से सामान निकाला जा रहा है। गोपाल कृष्ण, अमित समेत अन्य लोग भी अपना सामान समेटने में जुटे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मकान नंबर 769 के अलावा 764, 768 और 771 को भी खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

जल्द घर खाली करने का दिया अल्टीमेटम
इन चारों मकानों में रहने वाले 16 परिवारों लोगों को नोटिस जारी कर जल्द घर खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को एहतियात बरतने और मकान खाली करने की हिदायत दे रही है।
-1792755340776.webp)
एक मकान में दरार, आसपास के घरों पर भी खतरे की आशंका
मकान नंबर 769 में आई दरारों और इमारत के झुकने के बाद आसपास के मकानों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। इसी के चलते पुलिस ने चार मकान खाली कराने की कार्रवाई शुरू की है। फिलहाल लोग अपने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
