द्वारका एक्सप्रेसवे पर लैंबोर्गिनी से स्टंट करने पर एक्शन, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
द्वारका एक्सप्रेसवे पर लैंबोर्गिनी से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक प्रणव मनचंदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते ...और पढ़ें

द्वारका एक्सप्रेसवे पर लैंबोर्गिनी स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की कार।
HighLights
लैंबोर्गिनी से द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने वाला गिरफ्तार।
वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया।
आरोपी प्रणव मनचंदा की लैंबोर्गिनी कार भी जब्त।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर मानक स्पीड से अधिक रफ्तार में लैंबोर्गिनी कार चलाकर स्टंट करने और लोगों की जान जोखिम में डालने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का वीडियो कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार प्रसारित वीडियो में एक युवक करोड़ों की लैंबोर्गिनी कार से द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज गति से लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंट करता दिखाई दे रहा था। मामले की जांच के बाद थाना राजेंद्र पार्क में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से स्टंट में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली
जांच के दौरान पुलिस ने सेक्टर-54 स्थित द पाम स्प्रिंग गोल्फ कोर्स निवासी आरोपित 24 वर्षीय प्रणव मनचंदा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से स्टंट में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने वाले स्टंट और यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े वीडियो पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियम तोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम से बुलाकर मुरथल फ्लाईओवर के नीचे से किडनैपिंग, CP के आदेश पर 10 दिन बाद केस दर्ज