Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम डबल डेथ केस: युवती पर चाकू से किए गए थे आठ वार, मोबाइल फोन से खुलेगा हत्या-आत्महत्या का राज

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 05:51 AM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर 55 में लिव-इन पार्टनर युवती की हत्या के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम में युवती के शरीर पर चाकू के आठ वार मिले, पुलिस म ...और पढ़ें

    श्रेष्ठ मलिक की फाइल फोटो। सौ- स्वजन

    श्रेष्ठ मलिक की फाइल फोटो। सौ- स्वजन

    HighLights

    1. लिव-इन पार्टनर युवती की हत्या, युवक ने की आत्महत्या।

    2. युवती के शरीर पर मिले चाकू के आठ गहरे वार।

    3. पुलिस मोबाइल फोन से सुलझाएगी हत्या-आत्महत्या की गुत्थी।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 55 में लिव-इन पार्टनर युवती की हत्या के बाद खुद इंजीनियर युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में सोमवार को दोनों के शवों को पुलिस ने स्वजन को सौंप दिया। युवती के शव के पोस्टमार्टम में पता चला कि उसके शरीर पर आठ बार चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या की गई थी।

    पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के अनुसार युवती के गले पर दो बार, सीने पर दो बार, पीठ पर एक बार, गाल के पास और एक बार हाथ पर वार के निशान मिले हैं। युवती इशारा अयूबी सीतापुर के शेख सराय मोहल्ले की रहने वाली थी और शुक्रवार को ही आरोपित श्रेष्ठ मलिक के रूम में लिव-इन में रहने आई थी।

    दोनों युवक-युवती आप्टम कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थे। दोस्तों के मुताबिक दोनों कई महीनों से रिलेशनशिप में थे। रूम में आने के एक दिन बाद ही दोनों में ऐसा क्या विवाद हुआ, जिससे युवती की हत्या की गई और युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, इसकी गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है।

    इस मामले में पुलिस को अहम सुराग मोबाइल फोन से मिलने की उम्मीद है। रविवार दोपहर हत्या और आत्महत्या का मामला सामने आया था।

    युवक की जेब से मिला था उसका फोन, युवती का फोन कमरे में था

    जीआरपी के अनुसार शनिवार शाम जब ट्रैक से बाडी बरामद की गई तो जांच के दौरान उसकी पैंट से फोन मिला था। इससे ही भिलाई निवासी परिवारवालों से संपर्क किया गया था। परिवारवालों से सेक्टर 56 थाना पुलिस ने युवक का फोन लिया है।

    खबरें और भी

    दूसरी ओर इशारा अयूबी का फोन कमरे से बरामद किया गया है। दोनों ही फोन लाक हैं। इन्हें खोलने के लिए साइबर पुलिस की मदद भी ली जाएगी।

    सेक्टर 56 थाना पुलिस ने बताया कि फोन की काल डिटेल, वाट्सएप चैट, इंटरनेट मीडिया और लोकेशन हिस्ट्री से इस बात की जानकारी हो सकेगी कि घटना से पहले दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ और श्रेष्ठ ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: हार्न बजाकर साइड मांगने पर युवक की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी फरार; पिता और पत्नी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- 50 से ज्यादा जख्म, नाले में लाश... देश को झकझोर देने वाला था IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड